स्काउट एंड गाइड ने चलाया सफाई अभियान
उपमड़ल के गांव तिरवाड़ा में भारत स्काउट एवं गाइड व मदरसे के बच्चों ने सफाई अभियान चलाया। इसके तहत गांव के रास्तों व नालों की साफ-सफाई की गई।
संस, पुन्हाना : गांव तिरवाड़ा में भारत स्काउट एवं गाइड व मदरसे के बच्चों ने सफाई अभियान चलाया। इसके तहत गांव के रास्तों व नालों की साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया गया। गांव के लोगों को भी स्वच्छता के बारे में जागरूक किया गया।
जमियत उलेमा ए हिंद के चार राज्यों के अध्यक्ष मौलाना याहया करीमी ने बताया कि तिरवाड़ा गांव में स्थित उनके मदरसे व भारत स्काउट एवं गाइड्स ने मिलकर गांव में सफाई अभियान चलाया। लोगों को स्वास्थ्य के प्रति सचेत करते हुए कूड़ेदान रखने व प्लास्टिक पॉलीथिन का कम से कम इस्तेमाल करने के लिए भी आग्रह किया। इससे घरों के साथ-साथ आसपास के वातावरण को भी साफ रखा जा सकता है। भारत स्काउट एंड गाइड के विद्यार्थियों ने इससे पहले धार्मिक यात्राओं पर गए लोगों की सेवा भी की।