¨हसा रोकने पर रेडियो का जागरूकता अभियान
¨लग आधारित ¨हसा को रोकने के लिए 6 सीरिज का एपिसोड अल्फाज ए मेवात रेडियो पर वीरवार को सुबह 11 बजे प्रसारित हुआ। इसका पूर्ण पुन: प्रसारण रात 10 बजे किया जाएगा। इस सीरिज के माध्मम से ¨लग आधारित ¨हसा और समाज में फैली पुरानी धारणाओं पर चर्चा होगी। रेडियो प्रभारी फाकत हुसैन ने बताया कि लड़कियों को आगे बढ़ने से रोकने में ¨लग ¨हसा रुकावट बन रही है।
जागरण संवाददाता, नगीना : लिंग आधारित ¨हसा को रोकने के लिए 6 सीरिज का एपिसोड अल्फाज ए मेवात रेडियो पर बृहस्पतिवार को सुबह 11 बजे प्रसारित हुआ। इसका पुन: प्रसारण बृहस्पतिवार को ही रात 10 बजे किया जाएगा। इस सीरिज के माध्यम से ¨लग आधारित ¨हसा और समाज में फैली पुरानी धारणाओं पर चर्चा होगी।
रेडियो प्रभारी फाकत हुसैन ने बताया कि लड़कियों को आगे बढ़ने से रोकने में ¨लग ¨हसा रुकावट बन रही है। लोगों की धारणा है कि लड़कियां पढ़कर क्या करेंगी, इनका काम चौखट-चूल्हा तक ही है। उन्होंने दावा किया कि अगर लिंग आधारित ¨हसा को रोकने के सही प्रयास हों तो लड़कियां लड़कों से आगे निकल जाएंगी। सहगल फांउडेशन के सामुदायिक रेडियो अल्फाज-ए-मेवात एफएम 107.8 पर 6 कार्यक्रम शुरू हो चुके हैं। जो हर बृहस्पतिवार को सुबह ओर शाम आएगा और लोगों के बीच फैली गलत धारणाओं का लोगों द्वारा चर्चा कर रोकने का प्रयास करेगा।