संगेल-देवला नंगली सड़क को मिली मंजूरी
लंबे इंतजार के बाद संगेल-देवला नंगली सड़क को प्रदेश सरकार ने मंजूरी दे दी है। 5.5 किलोमीटर लंबी इस सड़क निर्माण के लिए प्रदेश सरकार ने 5 करोड़ 59 लाख रुपये की राशि मंजूर की है..
जागरण संवाददाता, नूंह : लंबे इंतजार के बाद संगेल-देवला नंगली सड़क को प्रदेश सरकार ने मंजूरी दे दी है। 5.5 किलोमीटर लंबी इस सड़क निर्माण के लिए प्रदेश सरकार ने 5 करोड़ 59 लाख रुपये की राशि मंजूर की है। इस मार्ग से क्षेत्र के दर्जनों गांवों के लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। सड़क निर्माण कार्य के लिए सरकार ने किसानों की लगभग दो हेक्टेयर जमीन भी अधिग्रहण की है जिसका मुआवजा किसानों को दे दिया गया है। क्षेत्र के लोगों की वर्षों पुरानी मांग पूरा होने पर लोगों में भारी हर्ष देखा जा रहा है। इस मार्ग के निर्माण कार्य से ग्रामीणों के विकास कार्य को गति मिलेगी।
बता दें, कि वर्तमान प्रदेश सरकार ने जिले के साथ नूंह क्षेत्र में दर्जनों ¨लक रोड के निर्माण कार्य को हरी झंडी दी है। पूर्व की सरकारों ने खंड के इन मार्गों की उपेक्षा की थी जिससे यह मार्ग निर्माण की बांट जोह रहे थे। आने वाले समय में ग्रामीण इससे लाभांवित होंगे। इन गांवों को मिलेगा लाभ :
संगेल-देवला नंगली मार्ग से मुख्य रूप से उजीना, जाजूका, भपावली, बजेहड़ा, सुल्तानपुर व बीबीपुर सहित अन्य गांवों के जुड़ने से लोगों का आवागमन आसानी से हो सकेगा। पूर्व में लोगों को लंबी दूरी तय आना पड़ता था। लेकिन अब निश्चित तौर पर लोगों को लाभ मिल सकेगा। पीडब्ल्यूडी करेगी सड़क का निर्माण कार्य :
इस मार्ग का निर्माण पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा किया जाएगा। मानसून के बाद ही इस मार्ग के निर्माण कार्य की प्रक्रिया को शुरू किया जाएगा। बरसात के कारण कई मार्गों का निर्माण कार्य अधर में लटका हुआ है। जिससे बरसात के बाद ही निर्माण कार्यों में तेजी आ सकेगी। लोगों की यह वर्षों पुरानी मांग थी। जिसे सरकार ने मंजूरी दे दी है। इस रोड के बनने से ग्रामीण अंचल के लोग एक-दूसरे के साथ जुड़ जाएंगे। पूर्व की सरकारों ने ग्रामीण की उपेक्षा की थी। हमारी सरकार ने ग्रामीणों के विकास को गति दी है। जिससे आने वाले समय में भी विकास कार्य जारी रहेंगे।
सुरेंद्र प्रताप देशवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष। सरकार ने इस मार्ग के निर्माण कार्य के लिए 5 करोड़ 59 लाख रुपये की राशि मंजूर की है। इस मार्ग की लंबाई 5.5 किलोमीटर है। इसके बनने से निश्चित तौर पर दर्जनों गांवों के लोगों को लाभ मिलेगा। मानसून के बाद मार्ग के निर्माण कार्य किया जाएगा।
पंकज कुमार, उपायुक्त।