नूंह बार एसोसिएशन के चुनाव में समीम बदरपुर प्रधान, नौमान मेवली बने जनरल सेक्रेटरी
नूंह, पुनहाना और फिरोजपुर झिरका बार एसोसिएशन के चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न हुए, जिसमें नूंह में समीम बदरपुर प्रधान और नौमान मेवली महासचिव चुने गए।

नूंह चुनाव जीतने के बाद खुशी मनाते वकील।
HighLights
नूंह बार एसोसिएशन के चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न हुए।
समीम बदरपुर प्रधान, नौमान मेवली महासचिव चुने गए।
पुनहाना, फिरोजपुर झिरका में भी नए पदाधिकारी चुने।
जागरण संवाददाता, नूंह। जिला बार एसोसिएशन नूंह का शुक्रवार को शांतिपूर्वक चुनाव सम्पन्न हो गए। समीम बदरपुर ने जिला नूंह बार के प्रधान पद का चुनाव जीत लिया है। इसी तरह, जनरल सेक्टरी पद पर नौमान मेवली विजयी रहे हैं, रिजर्व महिला वाईस प्रेसिडेंट पद पर फातिमा जीती हैं, (जनरल) वाईस प्रेसिडेंट पर मोहम्मद जावेद हुसैन चौखा विजयी रहे हैं। चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न हो गया है।
चुनावी परिणाम की घोषणा होने के बाद विजयी उम्मीदवारों ने जुलूस निकालकर खुशी का इजहार किया तथा अपने समर्थकों का आभार व्यक्त किया। सुबह से ही अधिवक्ता अपने मत का प्रयोग करने के लिए उमस भरी गर्मी में लाईन में लगकर वोटिंग कर रहे थे। मतदान करने के लिए लोग दूर- दराज से भी आये खासकर जो महिला अधिवक्ता पै्रक्टिस में नही है वह भी अपने घरों से निकलकर अपने मत का प्रयोग करने पहुंची।
पुलिस प्रशासन ने भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये हुए थे। चुनावी परिणाम की पुष्टि करते हुए रिटर्निंग अधिकारी एडवोकेट निशांत गुप्ता, आनंद यादव व आजाद खान ने बताया कि चुनाव पूर्ण रूप से निष्पक्ष कराए गए हैं। इसके अलावा सर्व सम्मति से लाईब्रेरियन मुजम्मिल हुसैन साकरस, ज्वाइट सेक्टरी के लिए सहनाज एवं खजांची मोहम्मद मुब्बसिर का पहले ही चयन हो गया है।

बार एसोसिएशन पुनहाना के प्रधान और सचिव पद के चुनाव में इस बार जबरदस्त मुकाबला देखने को मिला। बार एसोसिएशन के कुल 99 मतदाताओं में से 98 अधिवक्ताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। प्रधान पद के लिए लतीफ एडवोकेट ने 55 मत प्राप्त कर जीत हासिल की, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी नियाजु एडवोकेट को 43 मत मिले।
सचिव पद के चुनाव में अनवर एडवोकेट ने 53 मत प्राप्त कर विजय हासिल की। इसी तरह, फिरोजपुर झिरका बार एसोसिएशन के चुनाव में शुक्रवार को अधिवक्ताओं ने उत्साह के साथ मतदान कर नई कार्यकारिणी का गठन किया। कुल 214 मतदाताओं में से 195 अधिवक्ताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में एडवोकेट मोहम्मद शाहिद नगीना ने 101 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की। वहीं महासचिव पद पर मोहम्मद अबरार मुस्तफा फिरोजपुर झिरका ने 114 मत हासिल कर विजय प्राप्त की।
यह भी पढ़ें- मेवात में स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में गर्मी से बेहोश होकर जमीन पर गिरीं छात्राएं, अस्पताल में कराया भर्ती
यह भी पढ़ें- दिल्ली-NCR में 14 से ज्यादा ATM काटने वाला मेवाती बदमाश गिरफ्तार, गैस कटर से मिनटों में करता था खेल
