मेवात में स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में गर्मी से बेहोश होकर जमीन पर गिरीं छात्राएं, अस्पताल में कराया भर्ती
नूंह पुलिस लाइन में स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान गर्मी और उमस के कारण एक दर्जन से अधिक स्कूली छात्राएं ...और पढ़ें
-1786785519694_m.webp)
सभी छात्राओं को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जागरण
HighLights
स्वतंत्रता दिवस समारोह में गर्मी से छात्राएं बेहोश हुईं।
एक दर्जन से अधिक छात्राओं को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
उपचार के बाद सभी छात्राओं को अस्पताल से छुट्टी मिली।
जागरण संवाददाता नूंह। नूंह पुलिस लाइन में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान गर्मी में खड़े रहने के कारण एक दर्जन से अधिक स्कूली छात्राएं बेहोश हो गईं। इससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आनन-फानन में एंबुलेंस बुलाकर बेहोश हुई छात्राओं को नूंह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और नल्हड़ मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।
जानकारी के अनुसार, कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को धूप और उमस भरी गर्मी में लगातार खड़ा रहने से छात्राएं एक-एक कर गिरने लगीं। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि भीड़ और लगातार खड़े रहने से बच्चों की हालत बिगड़ गई।

परिजनों ने लगाया आरोप
परिजनों ने आरोप लगाया कि बच्चों को गर्मी में जबरदस्ती खड़ा किया गया और कार्यक्रम के इंतजाम भी पर्याप्त नहीं थे। उनका कहना है कि मौसम को ध्यान में रखे बिना लंबे समय तक बच्चों को धूप में खड़ा रखना उचित नहीं था।
अधिकारियों को दी गई घटना की सूचना
घटना की सूचना पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंच गई है। बेहोश बच्चों को अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों के अनुसार, फिलहाल सभी का स्वास्थ्य सामान्य है और उनका उपचार जारी है।
यह भी पढ़ें- पलवल में स्वतंत्रता दिवस समारोह में गर्मी से बिगड़ी 10 बच्चियों की तबीयत, अस्पताल में भर्ती
इस संदर्भ में डीसी अखिल पिलानी का कहना है कि गर्मी के चलते एक दुर्भाग्यपूर्ण घटनाक्रम हो गई लेकिन, फिलहाल बच्चे सभी स्वस्थ हैं और सबको समय पर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है।
