राजस्थान, छत्तीसगढ़ व एमपी भी जीतेंगे : सचिन पायलट
राजस्थान कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री सचिन पायलट ने कहा कि राजस्थान के साथ-साथ कांग्रेस पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश के चुनावों में विजयी पताका फहराने जा रही है। जनता का आशीर्वाद समर्थन के रूप में लगातार कांग्रेस को मिल रहा
जागरण संवाददाता, फिरोजपुर झिरका: राजस्थान कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री सचिन पायलट ने कहा कि राजस्थान के साथ-साथ कांग्रेस पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश के चुनावों में विजयी पताका फहराने जा रही है। जनता का आशीर्वाद समर्थन के रूप में लगातार कांग्रेस को मिल रहा है। उन्होंने दावा किया कि राजस्थान में कांग्रेस पार्टी 200 में से 150 से अधिक सीटों पर जीत दर्ज करेगी। सचिन पायलट रविवार को दिल्ली से राजस्थान में चुनाव प्रचार के लिए जाते समय बड़कली चौक स्थित पूर्व मंत्री आजाद मोहम्मद द्वारा बुलाई गई कार्यकर्ता मी¨टग में शामिल हुए।
हाल ही में राजस्थान प्रदेश चुनाव समिति के अध्यक्ष बनाए गए सचिन पायलट ने कहा कि राजस्थान, एमपी और छत्तीसगढ़ में वर्तमान तक भाजपा की सरकार रही है। यहां भाजपा की जनविरोधी नीतियों के चलते जनता इन्हें तीनों ही राज्यों में अब नकारने जा रही है। उन्होंने कहा कि पेट्रोल-डीजल के दामों में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। इस वजह से देश में मंहगाई पूरे चरम पर है। जिससे देश की जनता में भाजपा के प्रति गहरा आक्रोश देखा जा रहा है। अंत में उन्होंने यहां कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए उनसे आह्वान किया कि वो राजस्थान में कांग्रेस के लिए प्रचार-प्रसार कर भाजपा को सत्ताहीन करने में पूरी ताकत लगा दें।