विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 23, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पुलिस पार्टी पर हमला, होमगार्ड घायल और एक गिरफ्तार

By JagranEdited By:
Published: Wed, 23 Feb 2022 09:06 PM (IST)

संवाद सहयोगी फिरोजपुर झिरका थाना क्षेत्र के गांव मंहू में गोहत्यारों को पकड़ने गई पुि

पुलिस पार्टी पर हमला, होमगार्ड घायल और एक गिरफ्तार
पुलिस पार्टी पर हमला, होमगार्ड घायल और एक गिरफ्तार

संवाद सहयोगी, फिरोजपुर झिरका : थाना क्षेत्र के गांव मंहू में गोहत्यारों को पकड़ने गई पुलिस पार्टी के ऊपर पथराव कर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। गोहत्यारों द्वारा किए गए पथराव में जहां पुलिस की गाड़ी क्षतिग्रस्त हुई है, वहीं हमले में एक होमगार्ड के जवान को गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस ने मौके से गोमांस बरामद कर एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा इस मामले के संदर्भ में करीब 15 लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें नामजद आरोपित बनाया है।

पुलिस को बुधवार को सूचना मिली कि तौफिक नाम का एक युवक अपनी मोटरसाइकिल पर गोमांस को लादकर उसे बेचने के लिए साकरस के रास्ते चित्तौड़ा की ओर जाने वाला है। सूचना के आधार पर उपरोक्त रास्ते पर पुलिस द्वारा नाकाबंदी की गई, जिसके बाद पुलिस को सामने से एक व्यक्ति मोटरसाइकिल पर सवार होकर आता दिखाई दिया। शक के आधार पर युवक को रोका गया तो उसकी मोटरसाइकिल पर लदी बोरियों में प्रतिबंधित पशु का मांस मिला। प्रतिबंधित मांस मिलने के बाद आरोपित से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि यह मांस उसने हसीन से लिया है। जो हसीन, मुन्ना, आमीन, सददम तथा फारुक ने मंहू के पहाड़ में एक गोवध किया हुआ है और वे उसका मांस बेचने का काम कर रहे हैं। पकड़े गए आरोपित तौफिक की निशानदेही पर उक्त स्थान पर दबिश दी गई तो आरोपित के 8 से 10 अन्य साथियों ने पुलिस पार्टी पर पथराव कर जानलेवा हमला कर दिया। पुलिस पर किए गए हमले के दौरान तौफिक नाम का आरोपित मौके से हाथ छुड़ाकर भाग निकला। पथराव के बीच पुलिस के जवानों ने बहादुरी का परिचय देते हुए हसीन को मौके से दबोच लिया। जबकि अन्य फरार हो गए।

थाना प्रबंधक अरविद कुमार ने बताया कि पुलिस ने मौके से एक आरोपित को पकड़ा है। साथ ही एक मोटरसाइकिल को मांस सहित बरामद किया है। उन्होंने बताया कि उपरोक्त नामजद आरोपितों सहित पुलिस ने लगभग 15 गोहत्यारों पर सरकारी काम में बाधा डालने, पुलिस पार्टी पर जानलेवा हमला करने तथा सीएस एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। उन्होंने बताया कि पकड़े गए आरोपित की पहचान गांव मंहू थाना फिरोजपुर झिरका निवासी तौफिक के रूप में हुई है।