Move to Jagran APP

बाजरा और धान की खरीद की मंडियां निर्धारित

उपायुक्त धीरेंद्र खड़गटा ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले में बाजरा तथा धान की फसलों की खरीद के लिए मंडियों में खरीद केंद्रों को निर्धारित कर दिया गया है।

By JagranEdited By: Published: Tue, 29 Sep 2020 05:51 PM (IST)Updated: Tue, 29 Sep 2020 05:51 PM (IST)
बाजरा और धान की खरीद की मंडियां निर्धारित
बाजरा और धान की खरीद की मंडियां निर्धारित

जागरण संवाददाता, नूंह: उपायुक्त धीरेंद्र खड़गटा ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले में बाजरा तथा धान की फसलों की खरीद के लिए मंडियों में खरीद केंद्रों को निर्धारित कर दिया गया है। किसानों को फसलों की बिक्री में किसी भी प्रकार की कोई भी समस्या नहीं आने दी जाएगी। इसके लिए जिले में विशेष प्रबंध किए गए हैं।

loksabha election banner

उपायुक्त ने कहा कि खरीफ फसलों की खरीद के लिए जिला तैयार है। बाजरा की फसल की खरीद जिला में पांच स्थानों पर की जाएगी। इनमें नूंह, तावडू़, पिनगवां, पुन्हाना और फिरोजपुर झिरका शामिल हैं। इन मंडियों एवं खरीद केंद्रों में किसान अपनी बाजरा की फसल बेच सकते है। जिले में धान की खरीद नूंह एवं पुन्हाना में होगी।

उन्होंने कहा कि मंडियों में फसल खरीद के दौरान विभिन्न प्रकार की व्यवस्थाएं सुचारू रूप से बनाए रखने के लिए अधिकारियों की जिम्मेदारियां भी निर्धारित की गई हैं। उन्होंने खरीद एजेंसियों से कहा कि फसल खरीद के कार्य में किसी प्रकार की देरी एवं कोताही नही होनी चाहिए। अनाज मंडियों में बिजली, पीने का पानी, शौचालय, बारदाना व अन्य आवश्यक प्रबंध हर हाल में पूरे होने चाहिए।

उपायुक्त ने सभी मंडियों, खरीद केंद्रों में खरीफ फसलों की खरीद के लिए हर प्रकार के प्रबंध पुख्ता करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि कोविड-19 से बचाव के लिए भी सभी बंदोबस्त किये जाएं। मंडियों व खरीद केंद्रों में मास्क तथा सैनिटाइजर की व्यवस्था की जाए। साथ ही शारीरिक दूरी के नियम का भी अनिवार्य रूप से पालन किया जाए। पेयजल तथा सफाई इत्यादि की व्यवस्था भी बेहतरीन होनी चाहिए।

जिला खाद्य एवं पूर्ति नियंत्रक सीमा शर्मा ने बताया कि बाजरा व धान की खरीद के लिए किसानों के लिए सभी प्रकार के प्रबंध कर लिए गए हैं। उन्होंने बताया कि उपायुक्त द्वारा जिले की प्रत्येक मंडी में शिकायत निवारण समिति बना दी गई है। किसानों को किसी प्रकार की समस्या होती है तो वह शिकायत निवारण समिति में दर्ज करा सकते हैं। किसानों को मंडी में फसल लाने के लिए गांव व तारीख के आधार पर रोस्टर बनाया गया है। इस बारे में किसानों को सूचित कर दिया जाएगा कि उन्हें किस दिन फसल मंडी में लेकर आनी है। फसलों को सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदने के लिए सभी अनाज मंडियों में तमाम तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। मंडियों में किसानों को फसल बेचने में किसी प्रकार कोई परेशानी नहीं आने दी जाएगी। इस बार दो खरीद एजेंसियां फसल खरीद का कार्य पूर्ण करेंगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.