विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 05, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

तावड़ू में लव जिहाद के मामले में मुकदमा दर्ज

By JagranEdited By:
Published: Sat, 05 Sep 2020 07:52 PM (IST)Updated: Sun, 06 Sep 2020 06:17 AM (IST)

नगर में एक बार फिर लव जेहाद का मामला सामने आने से क्षेत्र में तनाव व्याप्त है।

तावड़ू में लव जिहाद के मामले में मुकदमा दर्ज
तावड़ू में लव जिहाद के मामले में मुकदमा दर्ज

संवाद सहयोगी, तावडू (नूंह): नगर में एक बार फिर लव जिहाद का मामला सामने आने से क्षेत्र में तनाव व्याप्त है। शिकायत मिलने पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और आरोपित की तलाश में छापेमारी कर रही है।

तावड़ू निवासी एक व्यक्ति ने थाना शहर में एक लड़की को बहला फुसलाकर भगा ले जाने की शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में उन्होंने कहा है कि वर्ग विशेष का एक लड़का उसकी पुत्री को अपने जाल में फंसाकर भगा ले गया। लड़की युवक के कहने पर शुक्रवार की रात घर से नकदी और आभूषण भी अपने साथ ले गई। काफी छानबीन के बाद भी दोनों का कहीं कोई सुराग नहीं लगा है। आरोपित के मोबाइल पर घंटी तो जा रही है कितु वह रिसीव नही कर रहा।

पीड़ित पिता ने शिकायत में आशंका जताई है कि आरोपित ने लव जिहाद की नीयत से लड़की को भगाया है और वह कभी भी उनकी पुत्री का धर्म परिवर्तन करा देगा। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपित की धर पकड़ के लिए छापेमारी की जा रही है। वहीं कुछ नंबर की कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही है। आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

सुरेंद्र सिंह, डीएसपी तावड़ू

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।