पुन्हाना में पानी की किल्लत से परेशान लोग, अधिकारियों से लगाई मदद की गुहार
पुन्हाना में दिवाली के त्योहार पर पिछले दस दिनों से पेयजल आपूर्ति ठप है, जिससे स्थानीय लोगों को भारी परेशानी ...और पढ़ें

पुन्हाना में दिवाली पर दस दिन से पानी नहीं, लोग परेशान ( एआई जेनरेटेड इमेज)
HighLights
पुन्हाना में दिवाली पर दस दिन से पानी की किल्लत।
नकनपुर चैंबर में कटआउट जलने से आपूर्ति बाधित हुई।
स्थानीय लोग तत्काल पेयजल बहाली की मांग कर रहे हैं।
मोहम्मद हारून, पुन्हाना। शहर में पेयजल व्यवस्था को लेकर लोगों की परेशानी कम होने का नाम नहीं ले रही है। दिवाली जैसे प्रमुख त्योहार पर भी शहर के नकनपुर चैंबर से होने वाली पानी की सप्लाई पिछले दस दिनों से बंद पड़ी है।
इसके चलते स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। त्योहार के मौके पर घरों में साफ-सफाई, पूजा-पाठ और अन्य घरेलू कार्यों के लिए पानी की अधिक आवश्यकता होती है, लेकिन जलापूर्ति ठप होने से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।
पानी नहीं मिलने से लोग खफा
शौरभ गर्ग, डालचंद, चरणजीत, शेर सिंह सहित लोगों का कहना है कि पिछले दस दिनों से नलों में पानी नहीं आ रहा है। बार-बार परेशानी के बावजूद अभी तक जलापूर्ति बहाल नहीं हो पाई है। दिवाली के त्योहार पर भी पानी नहीं मिलने से लोगों में नाराजगी है।
लोगों को अपनी जरूरत पूरी करने के लिए दूसरे साधनों पर निर्भर रहना पड़ रहा है। इससे खासकर महिलाओं और बुजुर्गों को अधिक परेशानी उठानी पड़ रही है।
बुनियादी सुविधाओं से वंचित लोग
लोगों का कहना है कि त्योहार के दौरान नगर में सफाई और पेयजल व्यवस्था सुचारू रखना संबंधित विभाग की जिम्मेदारी है, लेकिन नकनपुर चैंबर से सप्लाई बंद होने के कारण लोगों को बुनियादी सुविधा से भी वंचित रहना पड़ रहा है।
उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों से जल्द से जल्द समस्या का समाधान कराकर पानी की सप्लाई शुरू करवाने की मांग की है, ताकि त्योहार के मौके पर लोगों को राहत मिल सके।
चैंबर में कटआउट जल जाने के चलते पानी की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। जल्द ही कटआउट को ठीक कर आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।--सुमित वर्मा, एसडीओ जनस्वास्थ्य विभाग पुन्हानायह भी पढ़ें- तीन करोड़ की ठगी करने वालों पर गिरी गाज, पुलिस ने किया गिरफ्तार, एक ही परिवार के निकले आरोपी
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।