भाजपा करेगी मेवात का संपूर्ण विकास : जाकिर हुसैन
खंड के भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा में शामिल होने के बाद विधायक जाकिर हुसैन का सम्मान समारोह आयोजित किया। विधायक जाकिर हुसैन का काफिला सोहना से शुरू होकर दोपहर बाद नूंह पहुंचा। शहर के वाईएमडी कॉलेज में भाजपाईयों ने फूलमाला पहनाकर उनका भाजपा में स्वागत किया। इस दौरान विधायक जाकिर हुसैन ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो जिले का विकास करा सकती है। उन्होंने कहा कि उनके विरोधियों को भाजपा में शामिल होने की बात हजम नहीं हो पा रही है। जिससे वे इधर-उधर की राजनीति कर रहे हैं। आज ऐसे लोग मेरे ऊपर सवाल उठा रहे हैं जिन्होंने मंत्री रहते हुए भी जिले के युवाओं को बेरोजगारी की कगार पर लाकर खड़ा कर दिया।
जागरण संवाददाता, नूंह : खंड के भाजपाइयों ने भाजपा में शामिल होने के बाद विधायक जाकिर हुसैन का सम्मान समारोह आयोजित किया। विधायक जाकिर हुसैन का काफिला सोहना से शुरू होकर दोपहर बाद नूंह पहुंचा। शहर के वाईएमडी कॉलेज में भाजपाइयों ने फूलमाला पहनाकर उनका स्वागत किया।
इस दौरान विधायक जाकिर हुसैन ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो मेवात का विकास करा सकती है। उन्होंने कहा कि उनके विरोधियों को भाजपा में शामिल होने की बात हजम नहीं हो पा रही है जिससे वे इधर-उधर की राजनीति कर रहे हैं। आज ऐसे लोग मेरे ऊपर सवाल उठा रहे हैं, जिन्होंने मंत्री रहते हुए भी जिले के युवाओं को बेरोजगारी की कगार पर लाकर खड़ा कर दिया।
उन्होंने कहा कि मेरा केवल एक ही उद्देश्य है कि जिले के लोगों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ा जाए। इसी राह पर चलते हैं भाजपा ज्वाइन की है। भाजपा ने मुझे जो सम्मान दिया है, वह जिले के प्रत्येक बुजुर्ग, युवा व 36 बिरादरी का सम्मान है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे भाजपा के जनाधार को बढ़ाएं। भाजपा सबका साथ-सबका विकास के नारे के साथ आगे बढ़ रही है। हमारा भी यही दायित्व है कि हम भाजपा के साथ जुड़कर विकास को अपनाएं। इसके साथ उनको भी सबक सिखाएं जिन्होंने मेवात क्षेत्र के साथ हमेशा से धोखा किया है।
उन्होंने भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने जो सम्मान उन्हें दिया है, उसकी वे लाज रखेंगे और जिले का विकास कराएंगे। युवाओं को रोजगार से जोड़ा जाएगा और कृषि को उन्नत बनाने की दिशा में भी कार्य किया जाएगा। इस मौके पर भाजपा के नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।