Move to Jagran APP

नवंबर में पगडंडी से लैस हो जाएगा तावडू शहर

शहर को जाममुक्त बनाने के लिए अब नपा शहर का कायाकल्प कर रही है। इसके लिए विशेष रूप से खाका तैयार किया गया हौ।

By JagranEdited By: Published: Sun, 28 Oct 2018 03:34 PM (IST)Updated: Sun, 28 Oct 2018 03:34 PM (IST)
नवंबर में पगडंडी से लैस हो जाएगा तावडू शहर

जागरण संवाददाता, तावडू:

loksabha election banner

शहर के कायाकल्प के लिए नगरपालिका प्रशासन ने कमर कस ली है। शहर को जाममुक्त व इसके सौंदर्यकरण को लेकर विशेष रूप से खाका तैयार किया गया है। इसी चरण में अब लगभग ढ़ाई करोड़ की लागत से शहर से गुजरने वाली सड़कों के साथ पगडंडी निर्माण कार्य शुरू हो चुका है। इसको लेकर लोगों ने नपा प्रशासन का आभार व्यक्त किया है।

सड़क के दोनों ओर पगडंडी बनाने का खाका वैसे तो नपा प्रशासन ने गत वर्ष की शुरूआत में ही तैयार कर लिया था। लेकिन बाद में ये फाइल कागजों तक ही सिमटकर रह गई थी। नपा के पुर्नगठन के बाद इस प्रोसेस में तेजी आई। प्रस्ताव को तुरंत मंजूरी दी गई व जिला प्रशासन तक पहुंचाया। मंजूरी मिलते ही कार्य शुरू हुआ। नपा के अनुरूप पगडंडी बनाने के पीछे नपा का उद्देश्य शहर को जाममुक्त व सौंदर्यकरण करना है। ये कार्य नवंबर में पूरा हो जाएगा। जाम से अटा रहता है शहर:

तावडू शहर की सड़कें जाम से अटी पड़ी हैं। पूरे दिन शहर में जाम की स्थिति देखी जा सकती है। पगडंडी बनने से लोगों व राहगीरों को जाम से भी मुक्ति मिलेगी। पैदल व साईकिल लेन:

पगडंडी आमतौर पर पैदल राहगीरों व साईकिल चालकों के लिए होती है। इसके निर्माण से शहर के लोगों के अलावा तावडू बाजार में खरीददारी करने आने वाले लोगों को लाभ मिलेगा। लोगों को घूमने में आसानी होगी। दुर्घटना से भी बचाव होगा। करोड़ों की आएगी लागत:

लगभग ढ़ाई करोड़ की लागत से पगडंडी निर्माण होगा। पगडंडी लगभग 4 किलोमीटर लंबी होगी। इस कार्य को 12 भागों में विभक्त किया गया है। दोनों ओर पगडंडी दुकान के आगे स्थित नाले तक बनेगी। सड़क के एक ओर इसकी चौड़ाई 10-20 फुट है। पगडंडी बनने का कार्य शुरू हो चुका है। नवंबर में ये कार्य पूरा हो जाएगा। इसके बन जाने से नि:संदेह शहर का स्वरूप बदलेगा।

-संजय उप्पल, जेई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.