विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अवैध कट और पार्किंग पर चलेगा प्रशासन का डंडा, नूंह में ब्लैक स्पॉट होंगे सुरक्षित

Published: Tue, 17 Nov 2026 04:57 PM (IST)

नूंह प्रशासन सड़क हादसों पर अंकुश लगाने के लिए अवैध कट, अतिक्रमण और पार्किंग के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगा। अतिरिक्त ...और पढ़ें

ज्योति, एडीसी नूंह। जागरण

ज्योति, एडीसी नूंह। जागरण

HighLights

  1. अवैध कट, अतिक्रमण और पार्किंग पर प्रशासन की सख्त कार्रवाई होगी।

  2. राष्ट्रीय राजमार्गों पर नियमों की अनदेखी करने वालों के चालान होंगे।

  3. ब्लैक स्पॉट पर संकेतक, रोड मार्किंग और स्पीड ब्रेकर लगेंगे।

जागरण संवाददाता, नूंह। नूंह जिले में सड़क हादसों पर अंकुश लगाने के लिए प्रशासन अब अवैध कट, अतिक्रमण और अवैध पार्किंग के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगा।

राष्ट्रीय राजमार्गों और एक्सप्रेसवे पर नियमों की अनदेखी करने वालों के चालान किए जाएंगे। यह निर्देश अतिरिक्त उपायुक्त ज्योति ने मंगलवार को लघु सचिवालय में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए दिए।

उन्होंने केएमपी एक्सप्रेसवे और एनएच-919 पर गड्ढे भरने, जलभराव दूर करने और सड़क मरम्मत के निर्देश दिए। वहीं एनएच-248ए पर रोजका मेव से नूंह तक ग्रीन बेल्ट से अवैध कब्जे हटाने को कहा।

स्पीड ब्रेकर लगाने के निर्देश

नूंह बस स्टैंड, झंडा चौक, फिरोजपुर झिरका, पुन्हाना, पिनगवां और सलंबा सहित चिह्नित ब्लैक स्पॉट पर संकेतक, रोड मार्किंग और स्पीड ब्रेकर लगाने के निर्देश दिए।

एडीसी ज्योति ने बताया कि हिट एंड रन मुआवजा योजना के तहत जिले में आए 31 मामलों में 22 का भुगतान हो चुका है, सात लंबित हैं और दो रद किए गए हैं। लंबित मामलों का शीघ्र निपटारा करने को कहा गया।

अक्टूबर में आरटीए ने 124 चालान कर 50.90 लाख रुपये जुर्माना लगाया, जबकि नवंबर के पहले 15 दिनों में 76 चालान से 31.51 लाख रुपये वसूले गए। ज्योति ने ओवरलोडिंग, तेज गति और नशे में वाहन चलाने वालों के खिलाफ अभियान तेज करने और स्कूल बसों की नियमित जांच के निर्देश दिए।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।