नूंह में एनकाउंटर, पुलिस मुठभेड़ में दो तस्कर ढेर; तीसरा साथी गंभीर रूप से घायल
नूंह में अपराध जांच शाखा फिरोजपुर झिरका पुलिस और गो-तस्करों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें दो तस्कर मारे गए और ...और पढ़ें

नूंह में मुठभेड़ में दो तस्कर ढेर। सांकेतिक तस्वीर
HighLights
पुलिस और गो-तस्करों के बीच नूंह में हुई मुठभेड़।
मुठभेड़ में दो गो-तस्करों की मौत, एक तस्कर घायल।
पुलिस ने 7 गोवंश मुक्त कराए, हथियार भी बरामद।
जागरण संवाददाता, नूंह। नूंह में अपराध जांच शाखा फिरोजपुर झिरका पुलिस और गो-तस्करों के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में दो तस्कर मारे गए, जबकि एक घायल हो गया।
अपराध शाखा फिरोजपुर झिरका को गो-तस्करी की सूचना मिली थी, जिसके बाद पुलिस ने इलाके की नाकाबंदी कर ली। वहीं, पिकअप सवार तस्करों ने पुलिस पर फायरिंग करना शुरू कर दिया। इसके बाद पुलिस की जवाबी फायरिंग में तीन गो-तस्कर घायल हो गए, जिनमें दो की मौत हो गई।
मृतकों की पहचान गब्बर उर्फ हड़िया निवासी दोसा, राजस्थान और साबिर पुत्र शेर मोहम्मद निवासी फौनंदा का बास बीमा के रूप में हुई। तीसरे घायल ताहिर पुत्र अहमद निवासी घाटमीका जिला डीग को नूंह मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
पुलिस ने मौके से 7 गोवंश मुक्त, एक पिकअप गाड़ी, 3 देसी कट्टे, 3 कारतूस और 5 खाली खोल बरामद किए हैं। एक महीने में यह दूसरा एनकाउंटर। इससे पहले 15 अक्टूबर को रोजका मेव थाना क्षेत्र के एनकाउंटर में वांछित गो-तस्कर शाहिद उर्फ आडवाणी मारा गया था।