विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

80 हजार रिश्वत केस में नया ट्विस्ट, कोर्ट में सबूत नहीं दे पाई ACB; साजिश का शिकार बने नूंह के JE सलीम रिहा

Published: Sat, 31 Oct 2026 02:17 PM (GMT+05:30)

नूंह में रिश्वतखोरी के आरोप में गिरफ्तार जेई सलीम को अदालत ने सबूतों के अभाव में रिहा कर दिया। एंटी ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. जेई सलीम को रिश्वत मामले में अदालत ने रिहा किया।

  2. एंटी करप्शन ब्यूरो सबूत पेश करने में पूरी तरह विफल रहा।

  3. एसीबी ने स्वयं स्वीकार किया, जेई को फंसाया गया था।

जागरण संवाददाता, नूंह। नूंह नगर योजनाकार विभाग के जेई को बीते दिनों एंटी करप्शन ब्यूरो गुरुग्राम की टीम द्वारा 80 हजार रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार करने के मामले में नया मोड आया है। आरोपित जेई के विरुद्ध शिकायतकर्ता द्वारा जो षड्यंत्र रचे गए उनकी सच्चाई सामने आ गई।

एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम जेई के विरुद्ध अदालत में सबूत पेश नहीं कर पाई, जिसके बाद एसीबी ने स्वयं अदालत से इस बात की गुहार लगाई कि हमारे पास इस मामले में कोई सबूत नहीं है। आरोपित जेई सलीम को षड्यंत्र के तहत फंसाया गया है।

इसके बाद एडवोकेट नय्यर की मजबूत पैरवी के कारण छवि गोयल की अदालत ने जिला नगर योजनाकार विभाग के जेई सलीम को रिहा कर दिया। आरोपित जेई के एडवोकेट नय्यर ने जानकारी देते हुए बताया कि जिस शिकायतकर्ता द्वारा यह षड्यंत्र रचा गया, उसके मौसी के लड़के के साथ जेई का पहले ही विवाद चल रहा है।

साजिश के तहत थी प्लानिंग

साजिश के तहत यह प्लानिंग की गई थी, जो झूठी साबित हुई। इसके अलावा जिस काम के पैसे मांगने का आरोप लगाया गया था वह काम ही नहीं होना पाया गया। साथ ही जेई की कोई ऐसी आडियो या वीडियो एसीबी के पास नहीं मिली जिसमें उन्होंने पैसों की मांग की हो।

वकील ने बताया कि आरोपित जेई सलीम के पास उस क्षेत्र का ही चार्ज नहीं था, जिसमें आरोपित पक्ष द्वारा काम करने की एवज में पैसे मांगने का आरोप लगाया गया था। एसीबी की टीम ने जब जेई सलीम को अदालत में पेश किया तो उनके पास ऐसा कोई सबूत नहीं था, जिसके आधार पर जेई को आराेपित बनाकर जेल भेजा जा सके।

एसीबी की टीम ने स्वीकारा जेई के खिलाफ थी साजिश

वकील के मुताबिक खुद एसीबी की टीम ने यह स्वीकार किया कि जेई सलीम एक साजिश का शिकार हुआ है। जेई के अदालत से रिहा होने के बाद अब लोग एसीबी की कार्रवाई पर भी सवाल उठा रहे हैं, लोगों का कहना है कि जब जेई के विरुद्ध एसीबी को कोई सबूत ही नहीं मिला तो उसे गिरफ्तार ही क्यों किया गया।

एसीबी के पास जेई सलीम के विरुद्ध एक भी ऐसा सबूत नहीं मिला, जिसके आधार पर अदालत उसे जेल भेज सके। इसलिए अदालत ने जेई को रिहा किया है। यदि भविष्य में एसीबी कोई ठोस सबूत जुटा पाती है तो अदालत की अनुमति से आगामी कार्रवाई करेगी।
- नय्यर, एडवोकेट नूंह।


देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।