विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नूंह में पत्नी के किसी दूसरे युवक से प्रेम-प्रसंग का था शक, पति ने तालाब में छलांग लगाकर दी जान

Published: Mon, 17 Aug 2026 04:12 PM (IST)

नूंह के उदाका गांव में पत्नी के प्रेम प्रसंग के शक में 24 वर्षीय अनीश ने तालाब में कूदकर जान ...और पढ़ें

पत्नी के दूसरे युवक से प्रेम-प्रसंग का शक होने पर तलाब में छलांग लगाकर दी जान।

पत्नी के दूसरे युवक से प्रेम-प्रसंग का शक होने पर तलाब में छलांग लगाकर दी जान।

HighLights

  1. पति ने पत्नी के प्रेम प्रसंग के शक में जान दी।

  2. परिजनों ने पत्नी और ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया।

  3. पुलिस मामले की जांच कर रही, मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम।

जागरण संवाददाता, नूंह। पत्नी के किसी दूसरे युवक से प्रेम प्रसंग के शक के चलते युवक ने तालाब में कूदकर अपनी जान दे दी। 24 वर्षीय युवक अनीश अपनी ससुराल नूंह खंड के उदाका गांव में आया था। रात के समय युवक ने पत्नी को मोबाइल पर किसी और से बातेंं करता देख लिया, जिससे वह सहन नहीं कर पाया।

रात को उन्होंने करीब तीन बजे गांव के तालाब में कूदकर अपनी जान दे दी। अनीश राजस्थान के गांव कठोल का रहने वाला था। लगभग ढ़ाई वर्ष पहले उसकी शादी उदाका गांव की एक युवती से हुई थी, उनके एक छोटी बच्ची भी है। नूंह खंड के उदाका गांव में ससुराल में पत्नी को लेने आए एक 24 वर्षीय युवक अनीश के शव तालाब में मिला है।

पत्नी और ससुराल पक्ष के लोगों पर हत्या का आरोप

मृतक के स्वजन ने पत्नी व ससुराल पक्ष के लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। मृतक पक्ष के लोगों ने नूंह अस्पताल में हंगामा कर धरने पर बैठ गए। मृतक पक्ष की तरफ ने मामले की निष्पक्ष जांच व बोर्ड से मेडिकल परीक्षण कराने की मांग की।

शिकायत के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई कर मृतक के शव का मेडिकल परीक्षण कराया है, तथा जांच शुरू कर दी गई है।
राजस्थान के डीग जिले के कठौल गांव के अनीश की शादी बीते ढ़ाई वर्ष पहले हुई थी। अनीश गुरुग्राम में बुल्डोजर पर ड्राईवरी का कार्य करता है। बीते रविवार को वह गुरुग्राम से अपनी ससुराल उदाका पत्नी को लेने के लिए आया हुआ था।

कहासुनी के बाद पति ने तलाब में छलांग लगा दी

बताया गया है कि उनकी पत्नी अक्सर मोबाइल से किसी से बातें करतीं थीं। अनीश को शक था कि उसके किसी के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा है। इसी शक के चलते पत्नी व पति में कहासुनी भी हुई, जिससे तंग आकर उदाका गांव के तालाब में अनीश से छलांग लगा दी। जिससे डूबने के कारण उसकी मौत हो गई, रात होने के कारण किसी को पता नहीं चला।

पता चलने पर ग्रामीणों ने शव को निकालकर नूंह अस्पताल पहुंचाया। घटना की सूचना पर मृतक के स्वजन अस्पताल पहुंचे, जहां पर उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया तथा धरने पर बैठ गए। मामले को लेकर मृतक के भाई वसीम ने दी शिकायत में आरोप लगाया है कि पत्नी व ससुर, सास व अन्य ससुराल पक्ष के लोगों ने अनीश की हत्या करके शव को तालाब में साजिश के तहत डाल दिया।

मृतक के कपड़े भी तालाब के पास मिले हैं। इससे स्वजन को उसकी मौत की परिस्थितियों पर संदेह है। आरोप है कि ससुराल पक्ष के कुछ लोगों से अनीस का पहले से ही विवाद चल रहा था।

बोर्ड से मेडिकल की मांग

स्वजन ने पुलिस से मृतक का पोस्टमार्टम मेडिकल बोर्ड से वीडियोग्राफी के साथ कराने की मांग की है। साथ ही यह पता लगाने की मांग की गई है कि युवक की मौत पानी में डूबने से हुई है या मौत से पहले उसके शरीर पर चोट अथवा संघर्ष के निशान थे।

इसके अलावा मृतक के कपड़े, मोबाइल व अन्य सामान को कब्जे में लेकर एफएसएल जांच कराने तथा घटनास्थल का फोरेंसिक निरीक्षण कराने की मांग की गई है। पुलिस का कहना है कि स्वजन की मांग पर बोर्ड से मेडिकल कराया जा रहा है। युवक की मौत कैसे हुई है इसका पता लगाया जा रहा है, जांच की जा रही है, उचित कार्रवाई होगी।

यह भी पढ़ें- नूंह में रिश्वत लेते तावड़ू सदर थाने की महिला हेड कॉन्स्टेबल गिरफ्तार, एसीबी ने 15 हजार रुपये के साथ दबोचा