विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नूंह में ACB का एक्शन, पेंशन बनाने के लिए 9 हजार रिश्वत लेता समाज कल्याण विभाग का सेवादार गिरफ्तार

Published: Tue, 25 Aug 2026 07:24 PM (IST)

नूंह में हरियाणा सतर्कता ब्यूरो ने जिला समाज कल्याण कार्यालय के एक ग्रुप-डी कर्मचारी मुकेश कुमार को 9,000 रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है।

आरोपत सेवादार मुकेश कुमार। फोटो: फाइल

आरोपत सेवादार मुकेश कुमार। फोटो: फाइल

HighLights

  1. नूंह में ग्रुप-डी कर्मचारी 9,000 रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार

  2. वृद्धावस्था पेंशन बनवाने के एवज में मांगी थी रिश्वत

  3. हरियाणा सतर्कता ब्यूरो ने रंगे हाथों पकड़ा, मामला दर्ज

जागरण संवाददाता, नूंह। हरियाणा राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जिला समाज कल्याण कार्यालय, नूंह में तैनात ग्रुप-डी कर्मचारी को 9 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है।

आरोपित की पहचान मुकेश कुमार पुत्र जीत राम, निवासी वार्ड नंबर-03, बसंतगढ़, पलवल के रूप में हुई है। वह जिला कल्याण कार्यालय में सेवादार के पद पर तैनात था। आरोप है कि जिले बढेड गांव के रहने वाले इसराइल नाम के व्यक्ति से उसकी पेंशन के बनवाने के नाम पर पैसे की मांग की गई थी।

आरोपित के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया है। विदित रहे कि इससे पहले भी एसीबी ने एक क्लर्क हो पेंशन के मामले में दो माह पहले गिरफ्तार किया था। समाज कल्याण विभाग में पेंशन के नाम पर घपले के का खेल लंबे समय से जारी है।

पेंशन बनवाने के नाम पर मांगी नौ हजार की रिश्वत

बढ़ेड गांव के रहने वाले इसराइल की शिकायत के अनुसार, आरोपित ने शिकायतकर्ता और उसके मित्रों की वृद्धावस्था पेंशन लगवाने के एवज में नौ हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी।

जिसकी शिकायत पर कार्रवाई चरखी दादरी यूनिट के प्रभारी सीडीसी इंस्पेक्टर फतेह सिंह के नेतृत्व में की गई । टीम की तरफ से मामले की जांच कर ट्रैप की योजना बनाई। इसके बाद टीम ने राजपत्रित अधिकारी और शैडो विटनेस की मौजूदगी में कार्रवाई की।

रिश्वत लेते ही एसीबी टीम ने कर्मचारी को दबोचा

योजना के मुताबिक शिकायतकर्ता रिश्वत की रकम लेकर आरोपित के पास पहुंचा। जैसे ही मुकेश कुमार ने नौ हजार रुपये स्वीकार किए वहां पर तैनात टीम ने उसे मौके पर ही दबोच लिया। टीम ने रिश्वत की रकम भी बरामद कर ली। इस मामले की प्राथमिकी गुरुग्राम में एसीबी थाने में की गई है।

यह भी पढ़ें- नूंह में बिजली निगम की लापरवाही ने ली युवक की जान, खंभे पर चढ़ते ही लगा करंट; दो माह पहले हुई थी शादी

यह भी पढ़ें- घरेलू कलह में उजड़ा परिवार! नूंह में दंपती ने फंदा लगाकर दी जान, गांव में पसरा मातम