घरेलू कलह में उजड़ा परिवार! नूंह में दंपती ने फंदा लगाकर दी जान, गांव में पसरा मातम
नूंह के चितौड़ा गांव में एक दंपति ने घरेलू कलह के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस मामले की ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।
HighLights
नूंह के चितौड़ा गांव में दंपति ने की आत्महत्या।
घरेलू कलह को आत्महत्या का मुख्य कारण बताया जा रहा।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू की।
जागरण संवाददाता, नूंह। नूंह जिले के चितौड़ा गांव में शनिवार को एक दंपति ने घर के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।
जानकारी के अनुसार, 28 वर्षीय अफजल और उसकी 26 वर्षीय पत्नी साहिला ने दिन के समय घर के कमरे में फांसी लगा ली। दोनों की करीब तीन वर्ष पहले शादी हुई थी। उनकी कोई संतान नहीं थी।
पति-पत्नी में अक्सर होता था विवाद
बताया जा रहा है कि पति-पत्नी के बीच घरेलू कलह को लेकर अक्सर विवाद होता रहता था। इसी के चलते दोनों ने यह कदम उठाया होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, आत्महत्या के वास्तविक कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। मामले की जांच की जा रही है।
यह भी पढ़ें- अमेठी में फांसी के फंदे से लटका मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस
यह भी पढ़ें- दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में 19 साल की नर्सिंग छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान, जांच में जुटी पुलिस
