दो साल के बच्चे को छोड़ गई मां, सलीम बना सहारा
रविवार को फिरोजपुर झिरका में एक मां का अजब किस्सा सामने आया। यहां के बस स्टैंड पर एक मां अपने दो साल के मासूम को उस वक्त छोड़कर चली गई। जब बच्चा अपनी मां की ममता के आंचल में खेल रहा था। लेकिन उस अभागे को क्या पता था कि उसकी मां उसे यूं छोड़कर चली जाएगी। मां के न दिखने के पश्चात जब बच्चा इधर-उधर रोता बिलखता देखा गया तो सलीम नाम के एक शख्स से ये देखा न गया। उसने बच्चे को गले लगाकर उसकी मां की तलाश की लेकिन वो नहीं मिली।
अख्तर अलवी, फिरोजपुर झिरका : रविवार को फिरोजपुर झिरका में एक मां का अजब किस्सा सामने आया। यहां के बस स्टैंड पर एक मां अपने दो साल के मासूम को उस वक्त छोड़कर चली गई। जब बच्चा अपनी मां की ममता के आंचल में खेल रहा था। लेकिन उस अभागे को क्या पता था कि उसकी मां उसे यूं छोड़कर चली जाएगी।
मां के न दिखने के पश्चात जब बच्चा इधर-उधर रोता बिलखता देखा गया तो सलीम नाम के एक शख्स से ये देखा न गया। उसने बच्चे को गले लगाकर उसकी मां की तलाश की लेकिन वो नहीं मिली। मामला पुलिस तक पहुंचा। पुलिस ने इस संदर्भ में मामला अंकित कर महिला की तलाश शुरु कर दी। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के गांव पाड़ला शाहपुरी के रहने वाले सलीम खान ने पुलिस को बताया कि वो रविवार के दिन फिरोजपुर झिरका के बस स्टैंड पर किसी काम से गया हुआ था। इसी बीच उसने देखा कि एक बच्चा जो कि दो साल है वो अपनी मां की तलाश में इधर-उधर भटकता फिर रो रहा था। सलीम ने बच्चे को गोद में लेकर उसकी मां की तलाश की लेकिन वो नहीं मिला। सलीम के अनुसार बच्चा दो साल का है वो कुछ बोल नहीं सकता। वो केवल इशारों में बातें कर रहा है। सलीम ने बताया कि बस अड्डा परिसर में मौजूद लोगों ने बताया कि एक महिला जो कि काफी परेशानी में दिख रही थी वो इस बच्चे को छोड़कर गई है। वेशभूषा की दृष्टि से महिला मुस्लिम बताई जा रही है। सलीम ने बताया कि इस बारे में बाल कल्याण समिति की अध्यक्षा मोहम्मदी बेगम को अवगत कराकर बच्चे के परिजनों की तलाश की जाएगी। उधर पुलिस द्वारा भी बच्चे की मां की अपने स्तर पर खोजबीन की जा रही है। पुलिस द्वारा समीपवर्ती थाना क्षेत्रों में बच्चे का फोटो भेजकर आसपास की पुलिस को अवगत कराया गया है। सलीम ने भी अपने सोशल मीडिया के अकाउंट पर बच्चे का फोटो वायरल कर लोगों से बच्चे को उसकी मां तक पहुंचाने की अपील की है। रविवार के दिन से ही उक्त बच्चे का फोटो तेजी से वायरल होकर शेयर किया जा रहा है। अब देखना होगा कि आखिर कब तक मासूम की मां उसे मिलती है।