नूंह के घासेड़ा में क्राइम ब्रांच और गो-तस्करों के बीच मुठभेड़, एनकाउंटर में एक तस्कर घायल
नूंह के घासेड़ा में क्राइम ब्रांच और गो-तस्कर के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक तस्कर ...और पढ़ें

नूंह में मुठभेड़। सांकेतिक तस्वीर
HighLights
नूंह में क्राइम ब्रांच और गो-तस्करों के बीच मुठभेड़ हुई।
मुठभेड़ में एक गो-तस्कर दिलशाद उर्फ दिल्ला घायल हुआ।
पुलिस ने मौके से तीन गोवंश और हथियार बरामद किए।
जागरण संवाददाता, नूंह (मेवात)। नूंह में सदर थाना क्षेत्र के घासेड़ा में क्राइम ब्रांच पुलिस और गो-तस्कर के बीच मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ के दौरान गो-तस्करों ने पुलिस टीम पर फायरिंग की, जिसके जवाब में पुलिस ने कार्रवाई की। मुठभेड़ में गो-तस्कर पैर में गोली लगने से घायल हो गया है।
आरोपी की पहचान दिलशाद उर्फ दिल्ला निवासी सुडाका के रूप में हुई है। पुलिस ने मौके से तीन गोवंश, एक देसी कट्टा और एक कारतूस बरामद किया है।
घायल तस्कर को बलिदानी हसन खां नल्हड़ मेडिकल कॉलेज नूंह में भर्ती कराया गया है। नूंह क्राइम ब्रांच इंचार्ज निरीक्षक विनोद कुमार के नेतृत्व में यह कार्रवाई हुई है।