दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस पर नींद की झपकी आने से साइन बोर्ड से टकराकर पलटी पिकअप, एक की मौत; सात घायल
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर एक पिकअप के साइन बोर्ड से टकराकर पलटने से चालक की मौत हो गई और सात लोग ...और पढ़ें

दिल्ली- मुंबई एक्सप्रेस वे पर वीरवार की सुबह साइन बोर्ड से टकराकर पलटी पिकअप। जागरण
HighLights
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर पिकअप साइन बोर्ड से टकराकर पलटी।
दुर्घटना में चालक की मौके पर ही मौत, सात गंभीर घायल।
नींद की झपकी को दुर्घटना का मुख्य कारण बताया गया।
जागरण संवाददाता, नूंह (फिरोजपुर झिरका)। दिल्ली- मुंबई एक्सप्रेस वे पर वीरवार की अल सुबह एक पिकअप के साइन बोर्ड से टकराने के बाद पलट गई। जिसमें एक व्यक्ति(चालक)की दुघर्टना स्थल पर ही मौत हो गई, जबकि पिकअप में बैठे सात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए।
दुर्घटना की सूचना मिलने पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने मृतक के शव को जिला अस्पताल मांड़ीखेड़ा की मोर्चरी में रखवाया तथा सभी घायलों को सिविल अस्पताल फिरोजपुर झिरका में उपचार के लिए भिजवाया। पुलिस का कहना है के प्रारंभिक तौर पर पिकअप टकराने का मामला नींद की झपकी का लग रहा है।
पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने इनके स्वजन को सूचना कर दी है। सभी लोग उत्तर प्रदेश के बुलंदर शहर के स्याना गांव के रहने वाले थे। जो मजदूरी के लिए राजस्थान जा रहे थे।
राजस्थान मजदूरी के लिए जा रहे थे लोग
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, उत्तरप्रदेश के बुलंदशहर थानांर्तगत गांव स्याना से कुछ व्यक्ति पिकअप में बैठकर दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे से राजस्थान में मजदूरी करने के लिए जा रहे थी। इस पिकअप को विनोद कुमार पुत्र रामलाल उम्र 40 वर्ष निवासी स्याना, बुलंदशहर, उत्तरप्रदेश चला रहा था।
वीरवार को अल सुबह लगभग पौने पांच बजे दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर गांव नाहरिका के पास यह पिकअप चालक से अनियंत्रित हो गई और रोड के बीच में लगी ग्रिल से टकराई तथा एक्सप्रेस वे पर लगे साइन बोर्ड से टकराकर पलट गई। दुघर्टना में पिकअप के चालक विनोद कुमार की दुघर्टना स्थल पर मौत हो गई।
नींद की झपकी आने से अनियंत्रित हुई कार
जबकि रवि कुमार, गौतम, ओमकार, वासुदेव, नरेंद्र कुमार, श्याम सुदंर, मान सिंह निवासियान स्याना थाना बुलंदशहर उत्तरप्रदेश गंभीर रूप से घायल हो गए। दुघर्टना में हुए घायलों का सिविल अस्पताल फिरोजपुर झिरका में चिकित्सकों द्वारा उपचार किया जा रहा है।
पुलिस का मानना है कि पिकअप के चालक को नींद की झपकी आने से यह अनियंत्रित हुई है तभी यह रोड के बीच में लगी ग्रिल से टकराकर साइनबोर्ड से टकराई और पिकअप पलट गई।
दुघर्टना में पिकअप के चालक विनोद कुमार की मौत हो गई जबकि सात अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। विनोद कुमार के स्वजन को सूचना दे दी है। स्वजन के आने एवं शिकायत मिलने के बाद मृतक के शव का पंचनामा करवाकर शव स्वजन को सौंप दिया जाएगा। इस मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
-राजकुमार, जांच अधिकारी एवं उप निरीक्षक, सदर थाना फिरोजपुर झिरका
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।