नूंह में पांच करोड़ की रंगदारी नहीं देने पर भाजपा नेता को मिली जान से मारने की धमकी, पुलिस ने शुरू की जांच
भाजपा नेता और पूर्व पंचायत समिति चेयरमैन जाहिद हुसैन को फोन पर पांच करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई है। ...और पढ़ें

नूंह में भाजपा नेता जाहिद हुसैन को पांच करोड़ की रंगदारी न देने पर जान से मारने की धमकी।
HighLights
भाजपा नेता जाहिद हुसैन को पांच करोड़ की रंगदारी मांगी गई।
रंगदारी न देने पर जान से मारने की धमकी मिली फोन पर।
पुलिस ने अज्ञात फोन नंबरों की जांच शुरू की, कार्रवाई जारी।
जागरण संवाददाता, नूंह। भाजपा नेता एवं पूर्व पंचायत समिति के चेयरमैन जाहिद हुसैन को फोन के माध्यम से पांच करोड़ की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। आरोपितों ने पांच करोड़ की रंगदारी नहीं देने पर जान से मारने की चेतावनी भरी धमकी भी दी है। जिससे भाजपा नेता डर के साए में है।
मामले की शिकायत पुलिस को दे दी गई है। मामला संज्ञान में आते ही पुलिस ने आरोपितों के फोन नंबर की जानकारी जुटानी शुरू कर दी है। लेकिन अभी तक पुलिस आरोपितों तक नहीं पहुंच पाई है।
आरोपियों ने गोदारा गैंग से जुड़े होने की दी धमकी
भाजपा नेता जाहिद हुसैन ने बताया कि उनके पास अज्ञात नंबर से फोन आया जिन्होंने अपने आपको गोदारा गेंग से जुड़ा हुआ बताया। आरोपितों ने कहा कि आपको पांच करोड़ रुपये देने हैं। ऐसा नहीं करने पर जान से मार दिया जाएगा।
एक से डेढ़ मिनट बाद आरोपितों ने फोन काट दिया, कुछ ही देर दोबारा फोन आया और आरोपित ने कहा कि हां या ना में जवाब चाहिए अगर जल्द पैसे का इंतजाम नहीं किया गया तो जान से मार दिया जाएगा। इसके बाद भाजपा नेता ने मामला एसपी को अवगत कराया। जिसके बाद आरोपितों के फोन नंबर की काल डिटेल निकालकर उसकी जांच शुरू करा दी गई है।
आरोपियों को जल्द पकड़ने का पुलिस का दावा
बताया गया है कि जिस नंबर से फोन आया था वह उत्तर प्रदेश के किसी व्यक्ति के नाम से बताया जा रहा है। आरोपित कहां के रहने वाले हैं इसकी जानकारी मोबाइल नंबर से निकाली जा रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द आरोपितों का पता लगाकर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।
