विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नूंह में तीन अवैध कॉलोनियों पर चला बुलडोजर, 13 एकड़ जमीन कराई मुक्त; लोगों में हड़कंप

Published: Tue, 08 Sep 2026 06:42 PM (IST)

नूंह में जिला नगर योजनाकार विभाग ने मंगलवार को 13 एकड़ में फैली तीन अवैध कॉलोनियों पर कार्रवाई की। इस ...और पढ़ें

नूंह में अवैध कॉलोनियों पर चला बुलडोजर, 13 एकड़ भूमि अतिक्रमण मुक्त।

नूंह में अवैध कॉलोनियों पर चला बुलडोजर, 13 एकड़ भूमि अतिक्रमण मुक्त।

HighLights

  1. नूंह में 13 एकड़ में फैली तीन अवैध कॉलोनियां ध्वस्त।

  2. जिला नगर योजनाकार विभाग ने पुलिस बल के साथ की कार्रवाई।

  3. घासेड़ा, पल्ला, नूंह में अवैध निर्माणों पर चला बुलडोजर।

जागरण संवाददाता, नूंह। जिला नगर योजनाकार विभाग की टीम ने मंगलवार को नूंह के शहरी एवं नियंत्रित क्षेत्र में अवैध रूप से विकसित की जा रही कालोनियों के खिलाफ कार्रवाई की।

राजस्व संपदा घासेड़ा, पल्ला और नूंह में चलाए गए विशेष अभियान के दौरान करीब 13 एकड़ क्षेत्र में विकसित तीन अनधिकृत कॉलोनियों में निर्माण ध्वस्त किए गए। कार्रवाई पुलिस बल की मौजूदगी में की गई। जिससे कालोनी काटने वालों में हडकंप मच गया है।

मिट्टी से बनाए गए सड़क नेटवर्क को तोड़ा गया

विभाग के अनुसार घासेड़ा में करीब छह एकड़ क्षेत्र में विकसित अवैध कॉलोनी में प्री-कास्ट बाउंड्रीवाल, कंक्रीट की सड़कें और चार डीपीसी (निर्माणाधीन भवनों के प्लिंथ स्तर) ध्वस्त किए गए। इसी प्रकार नूंह की राजस्व संपदा में करीब पांच एकड़ में विकसित कालोनी में आठ डीपीसी, एक डीलर रूम और मिट्टी से बनाए गए सड़क नेटवर्क को तोड़ा गया।

दो एकड़ क्षेत्र में विकसित अनधिकृत कॉलोनी पर भी कार्रवाई की गई

वहीं, पल्ला में करीब दो एकड़ क्षेत्र में विकसित अनधिकृत कॉलोनी पर भी कार्रवाई की गई। यहां चार बाउंड्रीवाल को ध्वस्त कर दिया गया। विभागीय टीम ने लोगों को बिना अनुमति कॉलोनी विकसित करने और निर्माण करने से बचने की चेतावनी दी।
पूरी कार्रवाई नूंह सिटी और सदर थाना पुलिस के सहयोग से शांतिपूर्वक संपन्न हुई।

विभाग की तरफ से चेतावनी दी गई है आगे किसी ने कोई निर्माण किया तो सख्त कार्रवाई होगी। विदित रहे कि शहर के आसपास लंबे समय से अवैध रूप से कालोनी काटकर मकान बनाने की शिकायतें आ रहीं हैं। जिस कारण प्रशासन की तरफ से सख्ती की जा रही है।

यह भी पढ़ें- नूंह में भ्रष्टाचार पर एसीबी का बड़ा प्रहार, पुलिस इंस्पेक्टर और शिक्षा विभाग का क्लर्क गिरफ्तार