Move to Jagran APP

लीड..हड़ताल पर कर्मचारी, बुलंद की हक की आवाज

सोमवार को नूंह जिले में हड़ताल के जरिए कर्मचारियों ने अपने हक की आवाज को बुलंद किया। एनएचएम, आंगनबाड़ी व सफाई कर्मचारी अलग-अलग स्थानों पर हड़ताल पर बैठ गए। जहां कर्मचारियों ने सरकार विरोधी नारेबाजी की। वहीं दूसरी ओर कर्मचारियों ने सरकार से अपनी विभिन्न मांगों को जल्द से जल्द पूरा करने की अपील की। बता दें, कि एनएचएम कर्मचारी पिछले सात दिनों से हड़ताल पर बैठे हुए हैं। जिससे स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह प्रभावित हैं। इसके साथ सात फरवरी से नगरपालिका के सफाई कर्मचारी भी अपनी मांगों को हड़ताल पर बैठ गए हैं।

By JagranEdited By: Published: Mon, 11 Feb 2019 06:27 PM (IST)Updated: Mon, 11 Feb 2019 06:27 PM (IST)
लीड..हड़ताल पर कर्मचारी, बुलंद की हक की आवाज
लीड..हड़ताल पर कर्मचारी, बुलंद की हक की आवाज

जागरण संवाददाता, नूंह: सोमवार को जिले में हड़ताल के जरिए कर्मचारियों ने अपने हक की आवाज को बुलंद किया। एनएचएम, आंगनबाड़ी और सफाई कर्मचारी अलग-अलग स्थानों पर हड़ताल पर बैठ गए। जहां कर्मचारियों ने सरकार विरोधी नारेबाजी की। वहीं दूसरी ओर कर्मचारियों ने सरकार से अपनी विभिन्न मांगों को जल्द से जल्द पूरा करने की अपील की।

loksabha election banner

बता दें कि, एनएचएम कर्मचारी पिछले सात दिनों से हड़ताल पर बैठे हुए हैं। जिससे स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह प्रभावित हैं। इसके साथ सात फरवरी से नगरपालिका के सफाई कर्मचारी भी अपनी मांगों को हड़ताल पर बैठ गए हैं। चार दिनों से शहर में सफाई नहीं हुई है। जिसके कारण शहर में भी गंदगी के ढेर लग गए हैं। सोमवार से आंगनबाड़ी वर्करों ने हड़ताल कर सरकार से अपनी मांगों को पूरा करने का आह्वान किया। एनएचएम कर्मचारियों

की हड़ताल जारी

जिले की आधी से ज्यादा स्वास्थ्य सेवाओं का जिम्मा संभालने वाले 550 एनएचएम कर्मचारियों की सातवें दिन भी हड़ताल जारी रही। एनएचएम के राज्य प्रधान रिहान राजा, जिला प्रधान अनुपमा, बरशद, सुषमा, लीलावती, कमला, श्यामवती ब्लॉक प्रधान, वसीम, डा. कासिम, अकरम समेत अन्य कर्मचारियों ने बताया कि वे सेवा सुरक्षा के नियम को लेकर हड़ताल पर हैं, जबकि तक सरकार उनकी मांग को पूरा नहीं करती, वे हड़ताल को जारी रखेंगे। शहर की सफाई व्यवस्था

भी हुई बदहाल

पांच दिनों से सफाई कर्मचारियों की हड़ताल से शहरवासी काफी परेशान नजर आ रहे हैं। पांच दिनों से शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह ठप पड़ी है। वार्डों से लेकर हर जगह गंदगी के लगे हुए हैं। नपा कर्मचारी संघ के रवि, मीना प्रधान, गुर्जर, रोशन, सुभाष व नरेश के अलावा दर्जनों कर्मचारियों ने प्रदर्शन कर अपनी आवाज को बुलंद करते हुए बताया कि नपा प्रशासन की ओर से उनके हितों की अनदेखी की जा रही है। समय पर वेतन नहीं मिलने के कारण उनको भारी आर्थिक संकट से जूझना पड़ रहा है। कई बार-बार नपा प्रशासन को शिकायत करने पर भी कोई सुनवाई नहीं की जा रही है। जिसकी वजह से उन्हें हड़ताल का रास्ता अपना पड़ा है। आंगनबाड़ी वर्करों का

धरना भी शुरू

आंगनबाड़ी वर्करों ने अपनी मांगों को लेकर धरना शुरू कर दिया है। आंगनबाड़ी वर्कर एवं हेल्पर यूनियन की जिला प्रधान बीरमति, जिला प्रभारी रामरती दलाल और जिला सचिव रीटा ने बताया कि उनकी कई मांगें हैं। जिनमें चार माह से वेतन का नहीं मिलना, दो वर्ष से अधिक समय से ईधन के रुपये, फंड के रुपये, तीन वर्षों से वर्दी के भी रुपये बकाया है। इसके अलावा पुन्हाना खंड की वर्करों को अन्य खंडों की भांति पूरक पोषाहार का नहीं दिया गया है। जिसको लेकर आज धरना प्रदर्शन किया गया है और बाद में जिला कार्यक्रम अधिकारी को मांगों को पूरा कराने के लिए ज्ञापन भी सौंपा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.