Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Nuh Crime: महिला ने अपने पति पर अप्राकृतिक यौन शोषण एवं जेठ पर लगाया दुष्कर्म का आरोप

    By Jagran NewsEdited By: Geetarjun
    Updated: Sun, 01 Oct 2023 12:41 AM (IST)

    Nuh Crime News नूंह जिले के फिरोजपुर झिरका थाना के एक गांव की महिला ने अपने पति पर अप्राकृतिक यौन शोषण एवं जेठ पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने उसके पति एवं जेठ के विरुद्ध मामला दर्ज कर महिला की मेडिकल जांच करवाने के साथ ही मामले की जांच प्रारंभ कर दी है।

    Hero Image
    महिला ने अपने पति पर अप्राकृतिक यौन शोषण एवं जेठ पर लगाया दुष्कर्म का आरोप

    नूंह, जागरण संवाददाता। फिरोजपुर झिरका थाना के एक गांव की महिला ने अपने पति पर अप्राकृतिक यौन शोषण एवं जेठ पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने उसके पति एवं जेठ के विरुद्ध मामला दर्ज कर महिला की मेडिकल जांच करवाने के साथ ही मामले की जांच प्रारंभ कर दी है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    एक गांव की (22 वर्षीय) महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि स्वजनों ने उसकी शादी दो वर्ष पूर्व तिजारा थाने के एक गांव में की थी। महिला का आरोप है कि चार अगस्त को उसके ससुराल वाले सभी बाहर गए हुए थे।

    घर पर केवल उसका पति एवं जेठ मौजूद था। इस दौरान पति ने उसके साथ अप्राकृतिक यौन शोषण किया जबकि जेठ ने उसका दुष्कर्म किया।

    महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच होने के साथ ही आरोपितों को गिरफ्तार भी कर लिया जाएगा। -जगबीर सिंह, थाना प्रभारी फिरोजपुर झिरका।

    ये भी पढ़ें- नूंह में साइबर ठगों के गिरोह भंडाफोड़, फौजी बनकर OLX पर डालते वाहन बेचने का मैसेज; और इस तरह करते ठगी