विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 14, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Haryana: नूह के अलीपुर तिगरा गांव में दो पक्षों में खूनी संघर्ष, एक व्यक्ति की मौत; तनाव के बीच पुलिस बल तैनात

By Jagran NewsEdited By: Geetarjun
Published: Sat, 14 Jan 2023 10:25 PM (IST)

फिरोजपुर झिरका थाना क्षेत्र के गांव अलीपुर तिगरा में शनिवार की रात दो पक्षों में बच्चों की कहासुनी के बाद खूनी संघर्ष हो गया। खूनी संघर्ष के दौरान आरोपित पक्ष के लोगों ने मिलकर जमशेद नाम के एक व्यक्ति की गला रेतकर हत्या कर दी।

नूह के अलीपुर तिगरा गांव में दो पक्षों में खूनी संघर्ष, एक व्यक्ति की मौत
नूह के अलीपुर तिगरा गांव में दो पक्षों में खूनी संघर्ष, एक व्यक्ति की मौत

मेवात/नूह, जागरण संवाददाता। फिरोजपुर झिरका थाना क्षेत्र के गांव अलीपुर तिगरा में शनिवार की रात दो पक्षों में बच्चों की कहासुनी के बाद खूनी संघर्ष हो गया। खूनी संघर्ष के दौरान आरोपित पक्ष के लोगों ने मिलकर जमशेद नाम के एक व्यक्ति की गला रेतकर हत्या कर दी। हत्यारे गांव छोड़कर फरार हो गए। गांव में हत्या के बाद तनाव की स्थिति पैदा हो गई। यहां पुलिसबल के जवानों को तैनात किया गया है। समाचार लिखे जाने तक इस झगड़े में घायल हुए अन्य व्यक्तियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस द्वारा मामले के संदर्भ में गहनता से जांच पड़ताल की जा रही है।

जानकारी के अनुसार, गांव के आरोपित पक्ष कमालदीन और पीड़ित रशीद पक्ष में शनिवार की देर रात बच्चों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। कहासुनी के बाद तकरार इतनी बढ़ी कि दोनों ओर से पहले जमकर लाठियां चली और पथराव हुआ। इस दौरान रशीद पक्ष के कई लोग घायल हो गए।

धारदार हथियार से किया हमला

आरोप है कि कमालदीन पक्ष के लोगों ने बीचबचाव कर रहे रशीद के सिर में और उसके भाई जमशेद(38) के गले में धारदार हथियार मारकर उसे घायल कर दिया। आरोपित दोनों को अधमरा कर उन्हें सड़क पर छोड़कर भाग गए। दोनों घायलों को मांडीखेड़ा स्थित अल-आफिया अस्पताल ले जाया गया। जहां अस्पताल ले जाते समय जमशेद ने दम तोड़ दिया।

वहीं झगड़े दौरान घायल हुए अन्य व्यक्तियों को आगे लिए रेफर किया गया है। इस बारे में एडिशनल एसएचओ हकमुदीन ने बताया कि झगड़े दौरान जमशेद नाम के व्यक्ति की हत्या की सूचना प्राप्त हुई। मौके पर पुलिसबल के साथ गांव में पहुंचे हुए हैं। मामले की जांच की जा रही है, जल्द हत्यारों को गिरफ्तार किया जाएगा।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।