विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 06, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Haryana News: नई-नई सरपंच बनी रासीदा को पुलिस ने बूथ कैप्चर से किया गिरफ्तार, EVM लूटने का आरोप

By Jagran NewsEdited By: Geetarjun
Published: Sun, 06 Nov 2022 09:05 PM (IST)

पुन्हाना थाने के गांव मानौता में चार नवंबर को हुए दोबारा मतदान में सरपंच बनी रासीदा को पुलिस ने बूथ ...और पढ़ें

नई-नई सरपंच बनी रासीदा को पुलिस ने बूथ कैप्चर से किया गिरफ्तार, EVM लूटने का आरोप
नई-नई सरपंच बनी रासीदा को पुलिस ने बूथ कैप्चर से किया गिरफ्तार, EVM लूटने का आरोप

नूंह/मेवात, जागरण संवाददाता। पुन्हाना थाने के गांव मानौता में चार नवंबर को हुए दोबारा मतदान में सरपंच बनी रासीदा को पुलिस ने बूथ कैप्चर का ईवीएम लूटने के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। दो नंवबर को बूथ कैप्चर हो जाने के चलते मतदान रद करने के बाद प्रशासन द्वारा चार नवंबर को भारी सुरक्षा के बीच दोबारा मतदान कराया था। मतगणना रासीदा ने 930 मत लेकर अपने निकटम प्रतिद्धंदी इमरान से 160 मत अधिक लेकर जीत दर्ज की थी।

मानौता गांव के बूथ नंबर 77 के पीठासीन अधिकारी ने बूथ पर उपद्रवी भीड़ द्वारा बूथ कैप्चर कर ईवीएम मशीन को लूटने की पुलिस को शिकायत दी थी। जिस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने अज्ञात आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।

जांच में दो दिन पहले बनी सरपंच निकली आरोपित

जांच में दो दिन पहले गांव की सरपंच बनी रासीदा ईवीएम लूटने के मामले में संलिप्त पाई गई। जिस पर कार्रवाई करते हुए रविवार को को रासीदा को गिरफ्तार कर अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। मामले में अन्य आरोपितों की भी तलाश जारी है, जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

ये भी पढ़ें- Mewat: चुनावी रंजिश को लेकर मारपीट के आरोप में 38 के खिलाफ मामला दर्ज