यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 05, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Mewat: चुनावी रंजिश को लेकर मारपीट के आरोप में 38 के खिलाफ मामला दर्ज
Mewat चुनावी रंजिश को लेकर घर में घुसकर मारपीट करने व जान मारने की धमकी देने के आरोप में चांदडाका ...और पढ़ें

मेवात, जागरण टीम: पुन्हाना थाने के गांव चांदडाका में चुनावी रंजिश को लेकर घर में घुसकर मारपीट करने व जान मारने की धमकी देने के आरोप में चांदडाका चौकी पुलिस ने 38 आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई की है। पुलिस द्वारा अभी तक किसी आरोपित की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।
चांदडका चौकी प्रभारी किशन सिंह ने बताया कि वाजीद पुत्र आस मोहम्मद निवासी चांदडाका ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि 30 अक्टूबर को जिला परिषद के चुनाव वाले दिन चुनावी रंजिश रखते हुए गांव के आलम उर्फ मुंडल, अनीस, युनुश, साजिद और हिरमत सहित 38 लोग लाठी-डंडे और पत्थर आदि लेकर घर में घुस गए और हमारे परिवार पर हमला कर दिया।
जिसमें मेरे साथ ही कई लोगों को गंभीर चोट भी आई। चौकी प्रभारी ने बताया कि शिकायत पर कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले में जांच चल रही है, जल्द ही आरोपितों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
