विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 09, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Nuh Violence: 10 अगस्त को कर्फ्यू में आठ घंटे की रहेगी ढील, हालात में सुधार होने पर प्रशासन ने लिया फैसला

By Jagran NewsEdited By: Shyamji Tiwari
Published: Wed, 09 Aug 2023 09:41 PM (GMT+05:30)

31 जुलाई को नूंह में धार्मिक यात्रा पर पथराव के भड़की हिंसा के बाद अब स्थिति सामान्य होने लगी है। ...और पढ़ें

नूंह में बृहस्पतिवार को कर्फ्यू में आठ घंटे की रहेगी ढील
नूंह में बृहस्पतिवार को कर्फ्यू में आठ घंटे की रहेगी ढील

HighLights

  1. सामान्य हो रहे हालात
  2. इंटरनेट पर रहेगा बैन

नूंह, जागरण संवाददाता। 31 जुलाई को नूंह में धार्मिक यात्रा पर पथराव के भड़की हिंसा के बाद अब स्थिति सामान्य होने लगी है। बृहस्पतिवार को जिला प्रशासन ने कर्फ्यू में आठ घंटे की ढील देने का फैसला लिया है। अब सुबह सात बजे से दाेपहर तीन बजे तक कर्फ्यू में छूट रहेगी।

लागू रहेगी धारा 144 

हालांकि, धारा 144 लागू रहेगी। पांच से अधिक लोग एक साथ एक जगह एकत्र नहीं हो सकेंगे। जिलाधीश धीरेंद्र खड़गटा बुधवार देर शाम जारी आदेश में कहा कि हालात में सुधार होने पर यह फैसला लिया गया है। किसी भी राजनीतिक दल के नेताओं को बगैर प्रशासन की अनुमित के शहर में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा।

इंटरनेट सेवा पर रहेगा बैन

बुधवार तक कर्फ्यू में सुबह नौ बजे से दोपहर एक बजे तक की ही छूट थी। इंटरनेट सेवा बृहस्पतिवार को भी बंद रहेगी। संभावना यह है कि कल कोई अप्रिय घटना नहीं हुई तो शुक्रवार से शाम सात बजे से सुबह सात बजे तक की कर्फ्यू रहेगा।