विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 31, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Nuh Violence: अचानक बिगड़ी मामन खान की तबीयत! पूछताछ के लिए इंतजार करती रह गई पुलिस, विधायक ने भेज दिया मेडिकल

By Jagran NewsEdited By: Abhi Malviya
Published: Thu, 31 Aug 2023 03:33 PM (GMT+05:30)

Nuh Violence 31 जुलाई की हिंसा मामले की जांच कर रही एसआईटी के सामने कांग्रेस के विधायक मामन खान आज ...और पढ़ें

पूछताछ के दिन मामन खान की अचानक तबीयत बिगड़ गई। फोटो-जागरण ग्राफिक्स
पूछताछ के दिन मामन खान की अचानक तबीयत बिगड़ गई। फोटो-जागरण ग्राफिक्स

HighLights

  1. 31 जुलाई को नूंह में हुई हिंसा को लेकर मामन खान का उछला नाम
  2. एसआईटी ने पूछताछ के लिए मामन खान को बुलाया था
  3. हिंसा से पहले मामन खान ने किया था ट्वीट

नूंह, जागरण संवाददाता। Nuh Violence: 31 जुलाई की हिंसा मामले की जांच कर रही एसआईटी के सामने कांग्रेस के विधायक मामन खान आज भी नहीं पुहंचे। पूछताछ में शामिल होने के लिए मामन खान को पुलिस ने नोटिस देकर सुबह 11:00 बजे नगीना थाने में बुलाया था, लेकिन विधायक वहां नहीं पहुंचे।

विधायक मामन खान की ओर से एक मेडिकल भेजा गया है, जिसमें बताया गया कि वह वायरल बुखार से पीड़ित है। हिंसा में विधायक की संलिप्तता पर सवाल उठ रहे हैं।  इसी को लेकर उनसे पूछताछ की जानी है।

मामन खान ने किया था ट्वीट

नूंह में हुई हिंसा से एक दिन पहले विधायक मामन खान ने एक ट्वीट किया था, जिसमें लिखा था कि मेवात के लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है, आप के लिए विधानसभा में लड़ाई लड़ी यहां पर भी लड़ेंगे। बाद में इस ट्वीट को डिलीट कर दिया गया था। नूंह में हुई हिंसा के बाद कई आरोपित पकड़े गए हैं, जो विधायक मामन खान के समर्थक पुलिस की ओर से बताए गए।