विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 20, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मेवात में मामूली बात पर दो पक्षों के बीच खूनी झड़प, कई घायल

By Jagran NewsEdited By: Nitin Yadav
Published: Mon, 20 Feb 2023 03:40 PM (IST)

सोमवार को हरियाणा के मेवात स्थित नूंह में दो समुदाय के बीच मामूली बात को लेकर झड़प हो गई। इस ...और पढ़ें

मेवात में मामूली बात पर दो पक्षों के बीच खूनी झड़प, कई घायल।
मेवात में मामूली बात पर दो पक्षों के बीच खूनी झड़प, कई घायल।

नूंह, जागरण संवाददाता। हरियाणा के नूंह जिले में स्थित खेड़ा खलीलपुर गांव में सोमवार सुबह करीब 11 बजे दो पक्ष के लोगों के बीच झगड़ा हो गया। इस दौरान जमकर पथराव, लाठी, डंडे और फायरिंग भी हुई है।

झगड़े में करीब करीब दस लोग घायल हुए हैं। झगड़े की सूचना पाकर एएसपी उषा कुंडू के नेतृत्व में काफी संख्या में पुलिस बल गांव पहुंचा। गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है। 

युवक की पीटाई के बाद हुआ झगड़ा

रविवार की सुबह नौ बजे के करीब हुआ। एक पक्ष कर लड़का बिलाल (15) अपने स्वजन को बाइक से छोड़कर कर वापस आ रहा था। दूसरे पक्ष के नाथूराम के घर के पास से जब वह गुजरा तो उसे रोकर कर पिटाई कर दी गई।

तेज रफ्तार में बाइक चला रहा था युवक

वहीं, नाथूराम का कहना है कि बिलाल तेज रफ्तार में बाइक चला रहा था। आठ साल की लड़की से टक्कर होते-होते बची। बिलाल को टोका गया तो उसने गाली दी। इसी को लेकर सोमवार की सुबह दोनों ओर विवाद फिर से शुरू हो गया, जिसमें दोनों पक्षों की ओर से पथराव और गोली चल गई।

बताया जा रहा है कि नत्थूराम के स्वजन को चोट लगी है। एक महिला के हाथ में गोली लगी जिसे गुरुग्राम जिला अस्पताल के लिए सोहना नागरिक अस्पताल से रेफर किया गया। अन्य का सोहना के नागरिक अस्पताल में इलाज चल रहा है। दोनों ओर से अभी पुलिस को शिकायत नहीं दी गई।

यह भी पढ़ें: दिल्ली में घर पर पथराव को लेकर फूटा ओवैसी का गुस्सा, बोले- यह गोडसे की विचारधारा को मानने वाले लोग