यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 20, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
दिल्ली में घर पर पथराव को लेकर फूटा ओवैसी का गुस्सा, बोले- यह गोडसे की विचारधारा को मानने वाले लोग
ओवैसी के आशोक रोड स्थित आवास पर अज्ञात लोगों द्वारा पथराव की शिकायत दिल्ली पुलिस को दी है। साथ ही ...और पढ़ें

नई दिल्ली, एएनआई। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के दिल्ली के अशोका रोड स्थित आवास पर कुछ अज्ञात लोगों ने पथराव किया। इस मामले को लेकर उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर केंद्र की भाजपा सरकार पर हमला बोला और अपने घर पर पत्थर फेंकने वालों की जमकर निंदा की है।
ओवैसी ने बताया कि कुछ अज्ञात हमलावरों ने उनके घर पर रविवार शाम को पथराव किया था। इस संबंध में मैंने पुलिस से संपर्क कर मामले की जानकारी दी है।
यह नाथूराम गोडसे की विचारधारा वाले लोग हैं- ओवैसी
ओवैसी ने बीजेपी पर हमला करते हुए आगे कहा, "उनके (बीजेपी) हौसले इसलिए बुलंद है, क्योंकि उनकी पार्टी सत्ता में है। उनको लगता है कि हिंसा के जरिए वो अपने एजेंडे को मुकम्मल कर सकते हैं। ये चौथी बार मेरे घर पर हमला हुआ है। ये वही लोग हो सकते हैं जो लोग नाथूराम गोडसे की विचारधारा को मानते हैं।"

जानकारी के अनुसार ओवैसी ने अपनी शिकायत में असदुद्दीन ओवैसी ने आरोप लगाया है कि कुछ अज्ञात बदमाशों ने द्वारा उनके दिल्ली स्थित आवास पर पत्थर फेंके गए हैं। वहीं, अज्ञात लोगों द्वारा AIMIM के प्रमुख के घर पर पथराव के बाद की तस्वीरें भी सामने आई हैं, जिसमें पथराव के बाद क्षतिग्रस्त खिड़कियों को साफ-साफ देखा जा सकता है।
