हर हर महादेव से गूंज उठे शिवालय
नूंह में महाशिवरात्रि का पर्व बड़े ही हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया। नूंह के ऐतिहासिक नल्हेश्वर शिव मंदिर पर दूर-दराज से आए हजारों लोगों ने भोलेबाबा के दर्शन कर पवित्र शिवलिग का जलाभिषेक किया। महाशिवरात्रि पर्व को लेकर सोमवार सुबह से ही श्रद्धालुओं का मंदिरों पर तांता लगना शुरू हो गया। बड़ी संख्या में मंदिरों पर पहुंचे श्रद्धालुओं ने भोलेबाबा के जयकारों से शिवालय गुंजायमान हो उठे।
जागरण संवाददाता, नूंह: जिले में महाशिवरात्रि का पर्व बड़े ही हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया। नूंह के ऐतिहासिक नल्हेश्वर शिव मंदिर पर दूर-दराज से आए हजारों लोगों ने भोलेबाबा के दर्शन कर पवित्र शिवलिग का जलाभिषेक किया। महाशिवरात्रि पर्व को लेकर सोमवार सुबह से ही श्रद्धालुओं का मंदिरों पर तांता लगना शुरू हो गया। बड़ी संख्या में मंदिरों पर पहुंचे श्रद्धालुओं ने भोलेबाबा के जयकारों के साथ अरावली पर्वत श्रंखलाओं को गुजंयान कर दिया। वहीं पर्व को देखते हुए सुरक्षा की ²ष्टि से मंदिर और उसके आसपास पुलिस जवानों को तैनात किया गया था।
बता दें कि, सोमवार को महाशिवरात्रि पर्व के मौके पर शिवभक्त श्रद्धालुओं ने पावन पवित्र गंगाजल से मंदिर में देवों के देव महादेव के पवित्र शिवलिग पर जलाभिषेक किया और मनोकामना मांगी। इस दौरान मंदिर परिसर पर बाहर से शिवभक्त श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का विशेष रूप से आयोजन किया गया। भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य कमाया। नवदंपतियों और महिलाओं ने चढ़ाई पवित्र शिवलिग पर दोघड
मान्यता के अनुसार महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर महिलाओं ने यहां की अरावली पर्वत श्रृंखलाओं से निकलने वाले पवित्र झरने की धारा में स्नान कर पवित्र शिवलिग का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना कर मनोकामना मांगी। वहीं महाशिवरात्रि पर्व पर कई नवदंपती जोड़ों ने भी भगवान शिव का जलाभिषेक किया।
लोगों के आकर्षक
का केंद्र रहा मेला
महाशिवरात्रि पर पर्व पर नल्हेश्वर मंदिर परिसर में एक मेले का आयोजन हुआ। मेले में विभिन्न दुकानों को खूबसूरत ढंग से सजाया गया था। जिससे मंदिर की भव्यता और मेले का आकर्षण लोगों को लुभा रही थी। वहीं मेले में लगी दुकानों पर लोगों ने जमकर खरीददारी की। बड़ी संख्या में युवाओं, बच्चों और महिलाओं ने भाग लिया। महिलाओं ने निकाली
कलश यात्रा निकाली
महाशिवरात्रि पर्व पर नूंह शहर में सैकड़ों महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली। जिसमें भारी संख्या में महिलाओं और युवतियों ने भाग लिया। ज्योति, अंशू, सीमा, वंशिका, दीपिका और मंजू समेत अन्य महिलाओं ने बताया कि हर वर्ष महाशिवरात्रि पर शहर में कलश यात्रा निकाली जाती हैं। जिसमें शहर के प्रत्येक घर से महिलाएं भाग लेती है। इस बार भी शहर की सभी गलियों से होते हुए मुख्य बाजार में कलश यात्रा निकाली गई। नल्हेश्वर मंदिर पर पूरा कार्यक्रम समाजसेवी सरदार जीएस मलिक की देखरेख में आयोजित किया गया। इस दौरान केएल शर्मा, प्रीतम गुलाटी, गुलशन नरूला, पवन कालरा, विष्णु गुप्ता, संदीप गुप्ता, जोगिद्र अलमादी, कैलाश शर्मा, गणेशदास अरोड़ा के अलावा नंबरदार दिनेश नागपाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।