निजीकरण के फैसले को वापस ले सरकार : लिखीराम
शहर के नवाब शमशुदीन पार्क परिसर में शनिवार को हरियाणा गर्वमेंट पीडब्ल्यूडी वर्कर्स यूनियन संबंधित सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा की जिलास्तरीय बैठक जिलाध्यक्ष लिखीराम की अध्यक्षता में हुई। इसमें जिलेभर के तमाम कर्मचारियों ने सहभागिता की। बैठक का मुख्य एजेंडा निजीकरण का विरोध करना था।
संवाद सहयोगी, फिरोजपुर झिरका :
शहर के नवाब शमशुदीन पार्क परिसर में शनिवार को हरियाणा गर्वमेंट पीडब्ल्यूडी वर्कर्स यूनियन संबंधित सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा की जिलास्तरीय बैठक जिलाध्यक्ष लिखीराम की अध्यक्षता में हुई। इसमें जिलेभर के तमाम कर्मचारियों ने सहभागिता की। बैठक का मुख्य एजेंडा निजीकरण का विरोध करना था।
जिला प्रधान लिखी राम ने अपने संबोधन में कहा कि सरकार ने निजीकरण को लेकर जो नियम व कानून बनाया है, वो कर्मचारी विरोधी है। सेवानिवृति होने से पहले कर्मचारियों को निकालने की कार्रवाई न केवल कर्मचारी वर्ग का हनन है, बल्कि यह कानून पूरी तरह कर्मचारी विरोधी है। सरकार की इस कर्मचारी विरोधी नीति का प्रदेशभर के कर्मचारी विरोध कर रहे हैं। उन्होंने कहा जिस सरकार की पॉलिसी से हजारों कर्मचारी प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार को तुरंत प्रभाव से इसे वापस लेकर कर्मचारियों को राहत देनी चाहिए। बैठक में कर्मचारियों ने आगे की रणनीति को लेकर भी विचार्र किया। इस मौके पर तावड़ू प्रधान रफीक, फिरोजपुर झिरका के प्रधान इलियास, बाबर खां तावडू, सचिव रफीक अहमद, लक्ष्मणदास, पटवारी खान, अब्दुल गनी, शब्बीर अहमद, रमेश चंद, अब्दुल रजाक, शदाकत अली सहित काफी कर्मचारी मौजूद रहे।