महात्मा गांधी देश की विचारधारा है : महताब अहमद
जागरण संवाददाता, नूंह : प्रदेश कांग्रेस कमेटी मेंबर महताब अहमद ने नूंह के गांधी पार्क मे
जागरण संवाददाता, नूंह : प्रदेश कांग्रेस कमेटी मेंबर महताब अहमद ने नूंह के गांधी पार्क में महात्मा गांधी की 70वीं पुण्यतिथि पर उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। महताब अहमद ने कहा कि विश्व के इतिहास में बहुत कम ऐसे व्यक्तित्व हुए जिन्होंने मानवता पर अपनी एक अलग छाप छोड़ी है। इनमें से एक हैं महात्मा गांधी। उनका जीवन बड़ा ही सरल, सादा परंतु कठोर नियमों से बंधा हुआ था। उनका जीवन प्रयोगों की एक निरंतर कड़ी था। नैतिकता के प्रयोग का सबसे उत्कृष्ट उदाहरण ब्रिटिश दासता से भारत की आजादी पर उनके द्वारा किया गया नवीन एवं अनोखा प्रयोग है। महताब अहमद ने कहा कि भेदभाव का मुकाबला करने के लिए गांधी के पास सत्य की शक्ति थी। उनकी पद्धति अ¨हसक थी, दर्शन नैतिक था, सत्य और अ¨हसा उनकी मजबूती। अ¨हसा सामाजिक जीवन में प्रेम की पहली अभिव्यक्ति है। अगर आज गांधी ¨जदा होते तो वो भाजपा द्वारा समाज में फैलाए जा रहे जहर को देखकर शर्मसार हो जाते।
इस दौरान गांधी पार्क में धरने पर बैठे सर्व कर्मचारी संघ के कर्मचारियों को अपना समर्थन देते हुए, सरकार से उनकी मांग पूरी करने को कहा। इस मौके पर वहीद सलंबा, शरीफ प्रधान अड़बर, बाबू, नईम, इकबाल, अख्तर चंदेनी, तुफैल जैलदार सलंबा, जक्की सरपंच सलंबा, अरशद चेयरमैन, तौसिफ अहमद, साजिद सलंबा, मजीद, आमीन सलंबा, हाजी समसुद्दीन, रहमान मेवली, इख्लास उर्फ इक्का, मदन तंवर, लियाकत सलाहेड़ी, प्रवीण दायमा, लीडर सलाहेड़ी, नसीम चंदेनी, सुबद्धि ¨सगार, डॉ. हाकम मुरादाबाद, हाजी गुड्डू पहलवान, रामदास प्रधान अड़बर आदि कांग्रेसी नेता व कार्यकर्ता शामिल रहे।