उमंग के साथ मनाया गया लोहड़ी व मकर संक्रांति का त्योहार
पंजाब का प्रमुख त्योहार लोहड़ी व मकर संक्रांति का त्योहार नूंह जिले में उमंग व आपसी भाई-चारे के साथ मनाया गया। त्योहार को लेकर लोग सुबह से ही एक-दूसरे को लोहड़ी की शुभकामनाएं व गुड़ तिल मूंगफली देकर खुशियां बांटते नजर आए।
संवाददाता संवाददाता, नूंह: पंजाब का प्रमुख त्योहार लोहड़ी व मकर संक्रांति का त्योहार नूंह जिले में उमंग व आपसी भाई-चारे के साथ मनाया गया। त्योहार को लेकर लोग सुबह से ही एक-दूसरे को लोहड़ी की शुभकामनाएं व गुड़, तिल, मूंगफली देकर खुशियां बांटते नजर आए। इसके साथ ही जिले के पुन्हाना, पिनगवां, फिरोजपुर झिरका, नगीना व तावडू शहर में पंजाबी ही नहीं बल्कि सभी समुदाय के लोगों द्वारा आपस में मिलकर त्योहार मनाया गया। इस दौरान भाई-चारे पर आपसी एकता का संदेश देखने को मिला।
लोहड़ी को लेकर बाजार भी सजे रहे वहीं गैर सरकारी संस्थानों में भी कार्यक्रम आयोजित किए गए। लोगों ने भंगड़ा कर पर्व मनाया। लोहड़ी के दिन आग में तिल, गज्जक, मूंगफली, गुड़, रेवड़ी, खील, मक्का चढ़ाया गया और फिर इसे प्रसाद के रूप में बांटा गया।
क्यों मनाई जाती है लोहड़ी :
लोहड़ी पर्व आपसी भाईचारे एवं सदभाव का त्योहार है। यह त्योहार खासतौर पर फसल की बुआई और उसकी कटाई से जुड़ा हुआ होता है। नई फसल के आगमन के उपलक्ष्य में मनाए जाने वाला यह पर्व किसानों के लिए भी उल्लास का अवसर होता है। ऐसे मनाई जाती है लोहड़ी :
लोहड़ी पर्व पर प्रज्वलित अग्नि की परिक्रमा कर सुख-समृद्धि की कामना की जाती है। पूजा-अर्चना के बाद मूंगफली, गज्जक, रेवड़ी, मक्का के दाने का प्रसाद वितरित किया जाता है। इसके बाद चलता है गीत-संगीत का दौर और लोग खूब खुशियां मनाते हैं।