गर्मी व लू से लोगों को नहीं मिल रही राहत
गर्मी का प्रकोप बीते दिनों से लगातार बढ़ रहा है। आग उगलते सूरज गर्माता जा रहा है। पूरे दिन तेज धूप के बीच झुलसाने वाली गर्मी से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। क्षेत्र में रविवार को अधिकतम 45 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम 32 डिग्री सेल्सियस पर रहा। मौसम विभाग की मानें तो अभी पारा 46 डिग्री तक पहुंच सकता है। दिन भर चलती लू ने लोगों का घरों से निकलना तक मुश्किल कर दिया। ऐसे में बाजार में भी सन्नाटा पसरा रहा। गर्मी से लोगों को घरों के अंदर बैठकर भी चैन नसीब नहीं हुआ। अभी आगामी दिनों में भी भीषण गर्मी के तेवर के कम होने की आशंका नहीं है। गर्मी बढ़ने से लोगों के सामने पेयजल की समस्या बढ़ गई है। जिससे जनस्वास्थ्य विभाग और बिजली निगम दोनों ही अपनी जिम्मेदारियों से दूर भागने लगे हैं। न तो समय पर पानी मिल पा रहा है और न ही बिजली। ऐसे में क्षेत्र के हालात दयनीय हो गए हैं।
जागरण संवाददाता, नूंह : गर्मी का प्रकोप बीते दिनों से लगातार बढ़ रहा है। आग उगलते सूरज गर्माता जा रहा है। पूरे दिन तेज धूप के बीच झुलसाने वाली गर्मी से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। क्षेत्र में रविवार को अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम 32 डिग्री सेल्सियस पर रहा। मौसम विभाग की मानें तो अभी पारा 46 डिग्री तक पहुंच सकता है। दिन भर चलती लू ने लोगों का घरों से निकलना तक मुश्किल कर दिया। ऐसे में बाजार में भी सन्नाटा पसरा रहा। गर्मी से लोगों को घरों के अंदर बैठकर भी चैन नसीब नहीं हुआ। अभी आगामी दिनों में भी भीषण गर्मी के तेवर के कम होने की आशंका नहीं है। गर्मी बढ़ने से लोगों के सामने पेयजल की समस्या बढ़ गई है। जिससे जनस्वास्थ्य विभाग और बिजली निगम दोनों ही अपनी जिम्मेदारियों से दूर भागने लगे हैं। न तो समय पर पानी मिल पा रहा है और न ही बिजली। ऐसे में क्षेत्र के हालात दयनीय हो गए हैं। लू के थपेड़ों के कारण शहर की सड़कें भी सूनी नजर आईं। दोपहिया वाहन चालक मुंह पर कपड़ा लपेटकर सफर करते दिखाई दिए। दोपहर में तो सड़कें पूरी तरह खाली दिखाई दीं। यात्री व बाइक चालक चौक-चौराहों पर आराम करते देखे गए। वहीं तपते सूरज के कारण दिन के समय बाजारों से भीड़ भी गायब रही। ऐसे में चिकित्सकों ने लोगों से स्वास्थ्य के प्रति सावधानी बरतने की बात की है।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप