हरियाणा में 4 लाख किसानों की बल्ले-बल्ले, ऑर्बिटल रेल कॉरिडोर टनल धंसने से बर्बाद हुई फसल; मिलेगा मुआवजा
मेवात के सेहसोला गांव में हरियाणा ऑर्बिटल रेल कॉरिडोर की टनल धंसने से फसल और खेतों को हुए नुकसान के ...और पढ़ें
-1794482507495_m.webp)
खेतों में फैला सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का पानी दिखाते किसान। जागरण
HighLights
सेहसोला गांव में टनल धंसने से फसलें बर्बाद हुईं।
किसानों को 4 लाख 22 हजार 275 रुपये मुआवजा मिलेगा।
21 हेक्टेयर से अधिक भूमि का आकलन किया गया।
संवाद सहयोगी, तावड़ू (मेवात)। मेवात के गांव सेहसोला में हरियाणा आर्बिटल रेल कॉरिडोर (एचओआरसी) की निर्माणाधीन टनल धंसने से फसल और खेतों को हुए नुकसान के मामले में प्रभावित किसानों को अब 4 लाख 22 हजार 275 रुपये का मुआवजा मिलेगा।
जिला प्रशासन ने नुकसान का आकलन कर मुआवजा राशि निर्धारित कर दी है। इसके लिए 21 हेक्टेयर से अधिक भूमि की गिरदावरी कराई गई थी। उपायुक्त के निर्देश पर अब किसानों को मुआवजा देने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
अतिरिक्त उपायुक्त-सह-जांच कमेटी की चेयरमैन, नूंह की ओर से जारी पत्र के अनुसार, एसडीएम तावड़ू ने अपनी विस्तृत रिपोर्ट उपायुक्त को सौंपी थी। यह रिपोर्ट तहसील कार्यालय की ओर से गांव सेहसौला में कराई गई फील्ड रिपोर्ट और गिरदावरी के आधार पर तैयार की गई है।
उल्लेखनीय है कि 10 अक्टूबर को टनल धंसने की घटना के बाद किसानों की फसलों और कृषि भूमि को हुए नुकसान की जांच के लिए कमेटी गठित की गई थी। यह मुआवजा राशि जो किसानों की बाजरे की फसल खराब हुई थी उस संबंध में जारी की गई है।