विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हरियाणा सरकार ने बढ़ाई राशन डिपो लाइसेंस आवेदन की तिथि, अब 25 नवंबर तक कर सकेंगे अप्लाई

Published: Thu, 12 Nov 2026 09:28 PM (IST)

हरियाणा सरकार ने उचित मूल्य की दुकानों (एफपीएस) के लाइसेंस के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 10 नवंबर 2026 से बढ़ाकर 25 नवंबर 2026 कर दी है।

आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 25 नवंबर 2026 कर दी है।

आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 25 नवंबर 2026 कर दी है।

HighLights

  1. आवेदन की अंतिम तिथि 25 नवंबर 2026 तक बढ़ाई गई।

  2. हरियाणा में 2651 उचित मूल्य की दुकानों के लिए आवेदन।

  3. नूंह जिले में 169 नए डिपो लाइसेंस बनेंगे।

जागरण संवाददाता, नूंह। हरियाणा में उचित मूल्य की दुकानों (एफपीएस) के लाइसेंस के लिए ऑनलाइन आवेदन करने वाले इच्छुक आवेदकों को सरकार ने राहत दी है। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग ने प्रदेश में 2651 उचित मूल्य की दुकानों के लाइसेंस के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 25 नवंबर 2026 कर दी है।

जिला खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले नियंत्रक अधिकारी सीमा शर्मा ने बताया पहले ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 10 नवंबर 2026 निर्धारित की गई थी।

विभाग के निदेशालय चंडीगढ़ के पत्र क्रमांक एफपीजी-4/413/2026/21733, दिनांक 10 नवंबर 2026 के तहत अब इसे बढ़ाकर 25 नवंबर कर दिया गया है।

विभाग ने सभी जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रकों को योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार कराने के निर्देश दिए हैं। साथ ही गांवों और शहरों में विशेष अभियान चलाकर अधिक से अधिक लोगों तक इसकी जानकारी पहुंचाने को कहा गया है, ताकि इच्छुक आवेदक इस अवसर का लाभ उठा सकें। विदित रहे कि नूंह जिले में भी इस योजना के तहत करीब 169 नए डिपो के लाइसेंस बनाए जाने हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।