विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नूंह के तावड़ू में गरजा प्रशासन का बुलडोजर, छह एकड़ में बनी तीन अवैध कॉलोनियां हुई जमींदोज

Published: Wed, 15 Jul 2026 05:23 PM (IST)

तावड़ू में जिला प्रशासन ने करीब छह एकड़ में विकसित तीन अवैध कॉलोनियों को ध्वस्त कर दिया। यह कार्रवाई जिला ...और पढ़ें

फोटो : नगर के बावला चौक बाईपास पर चलता जिला नगर योजनाकार विभाग का पीला पंजा। जागरण

फोटो : नगर के बावला चौक बाईपास पर चलता जिला नगर योजनाकार विभाग का पीला पंजा। जागरण

HighLights

  1. तावड़ू में छह एकड़ की तीन अवैध कॉलोनियां ध्वस्त।

  2. डीटीपी बिनेश कुमार के नेतृत्व में हुई बड़ी कार्रवाई।

  3. अवैध दुकानों और सड़क नेटवर्क को हटाया गया।

जागरण संवाददाता, तावड़ू। जिला प्रशासन द्वारा अवैध निर्माणों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बुधवार को शहरी क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब छह एकड़ भूमि में विकसित तीन अवैध कॉलोनियों को ध्वस्त कर दिया गया। जिला नगर योजनाकार अधिकारी,नूंह बिनेश कुमार के नेतृत्व में तावड़ू सदर थाना पुलिस के सहयोग से कार्रवाई की गई।

WhatsApp Image 2026-07-15 at 5.03.30 PM

डीटीपी बिनेश कुमार ने बताया कि राजस्व क्षेत्र में बिना अनुमति विकसित की जा रही तीन अवैध कालोनियों के खिलाफ लंबे समय से शिकायतें और सूचनाएं प्राप्त हो रही थीं। इस पर प्रशासन ने नियमानुसार कार्रवाई करते हुए बुलडोजर चलाकर अवैध निर्माणों को हटाया है।

कार्रवाई के दौरान पहली अवैध कॉलोनी,जो लगभग डेढ़ एकड़ क्षेत्र में विकसित की जा रही थी,में बने छह अवैध दुकानों तथा कच्चे रोड नेटवर्क को ध्वस्त किया गया। दूसरी लगभग दो एकड़ क्षेत्रफल वाली अवैध कालोनी में विकसित किए गए कच्चे सड़क नेटवर्क को हटाया गया।

वहीं तीसरी लगभग ढाई एकड़ क्षेत्र में फैली अवैध कॉलोनी में चार डीपीसी तथा कच्चे रास्ते को तोड़ा गया। उन्होंने बताया कि जिले में बिना अनुमति कॉलोनियां विकसित करने और अवैध निर्माण करने वालों के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

लोगों से अपील है कि किसी भी भूखंड या संपत्ति की खरीद से पहले उसकी वैधता और संबंधित विभागों से स्वीकृति की जांच अवश्य कर लें, ताकि भविष्य में किसी प्रकार की परेशानी का सामना आमजन को न करना पड़े।

यह भी पढ़ें: किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी, बागवानी के लिए हरियाणा सरकार दे रही ₹42 हजार प्रति एकड़ अनुदान