महिला को 10 दिन तक बंधक बनाकर सामूहिकदुष्कर्म
संवाद सहयोगी पुन्हाना पुन्हाना थाने के एक गांव से 21 वर्षीय युवती को बंधक बनाकर गैंगरेप करने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने मामले को लेकर पीड़िता द्वारा दी गई शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर कार्रवाई की है। वहीं मेडिकल जांच कराने के साथ ही पुलिस ने मैजिस्ट्रेट के सामने पीड़िता के ब्यान भी दर्ज कराए हैं। पीड़िता ने पुलिस को दिए ब्यान में बताया कि वह शादीशुदा है। पिछले दिनों मायके आई हुई थी। 24 फरवरी की रात 2 बजे 3 लोग उसके कमरे में जबरदस्ती घुस गए। जिसके बाद मुंह
संवाद सहयोगी, पुन्हाना (नूंह):
थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला को अगवा करने के बाद10 दिन तक बंधक बनाकर 11 लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया है। वारदात गुरुग्राम और गाजियाबाद में अंजाम दी गई। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की है।
पुलिस के मुताबिक, मजिस्ट्रेट के सामने पीड़िता के बयान भी दर्ज कराए हैं। पीड़िता शादीशुदा है। पिछले दिनों मायके आई थी। 24 फरवरी की रात 2 बजे तीन लोग उसके कमरे में जबरन घुस गए। जिसके बाद मुंह में कपड़ा ठूंसकर एक गाड़ी में अपहरण कर गुरुग्राम ले गए। जहां आरोपितों ने पीड़िता को एक कमरे में बंद करके रखा। जहां उनके अन्य साथी भी मौजूद थे। वहां सभी 11 लोगों ने मिलकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। वहां एक रात रुकने के बाद आरोपित पीड़िता को गाजियाबाद ले गए। वहां भी सभी ने मिलकर पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया। 4 मार्च को आरोपित पीड़िता को गाजियाबाद से पिनगवां छोड़कर भाग गए। वहां से घर पहुंचकर परिजनों को पीड़िता ने आपबीती बताई। घटना के बाद तबीयत ठीक नहीं होने की वजह से तुरंत पुलिस को जानकारी नहीं दी। बाद में पीड़िता ने महिला थाना में शिकायत देकर आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
.....
पीड़ित युवती ने 11 लोगों के खिलाफ बयान दिए गए थे। जिस पर कार्रवाई करते हुए पीड़िता के 164 के बयान कराकर मेडिकल कराया गया। मामले की जांच जारी है। जल्द ही आरोपितों को गिरफ्तार किया जाएगा।
राजकला, जांच अधिकारी।