फिरोजपुर झिरका पुलिस ने चार और उद्घोषित अपराधियों को पकड़ा
जागरण संवाददता, फिरोजपुर झिरका: जिले की एसपी नाजनीन भसीन के आदेश पर फिरोजपुर झिरक
जागरण संवाददता, फिरोजपुर झिरका: जिले की एसपी नाजनीन भसीन के आदेश पर फिरोजपुर झिरका पुलिस द्वारा पीओ (उद्घोषित अपराधी) को पकड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में पुलिस ने रविवार को तीन अलग-अलग गांवों से चार उद्घोषित अपराधियों को गिरफ्तार किया है।
उपरोक्त अपराधियों पर वन क्षेत्र में अवैध खनन करने के अलावा सड़क दुर्घटना करना और लापरवाही से वाहन चलाने का मुकदमा दर्ज था। पुलिस ने सभी चार आरोपियों को अदालत में पेश किया जहां से उन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भोंडसी स्थित जेल भेज दिया गया है। फिरोजपुर झिरका पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रविवार के दिन पुलिस ने गांव लु¨हगाकला से अवैध खनन करने के आरोपी सद्दाम पुत्र इसलाम को गिरफ्तार किया गया। वहीं लूटपाट करने व जान से मारने की धमकी देने के एक आरोपी को गांव घाटा से गिरफ्तार किया गया। आरोपी की पहचान रूकसार पुत्र आजाद के रूप में हुई। इसके अलावा सड़क दुर्घटना और लापरवाही से वाहन चलाने के दो आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया है।
इन दोनों आरोपियों की पहचान अब्दुल सत्तार पुत्र हाजर खां निवासी साकरस व जैकम पुत्र जमील निवासी नीमली जिला अलवर के रूप में हुई है। पुलिस द्वारा पकडे़ गए चार उद्घोषित अपराधियों को गिरफ्तार कर नियम अनुसार कानूनी कार्रवाई अमल में लाई गई है। इसके अलावा पीओ चल रहे अपराधियों की धरपकड़ के लिए एसपी के आदेश पर पुलिस द्वारा कार्रवाई जारी रहेगी।रतनलाल ¨सह, थाना प्रबंधक फिरोजपुर झिरका।