ठेंगे पर कानून, यहां लगातार बढ़ रहा प्रदूषण
स्थानीय प्रशासन क्षेत्र में बढ़ते प्रदूषण को लेकर ¨चतित नहीं है। इसकी बानगी क्षेत्र में लंबे समय से देखने को भी मिल रही है। प्रशासन की अनदेखी के चलते क्षेत्र की आबोहवा पिछले कुछ वर्षों से बेहद ज्यादा प्रदूषित हुई है। आलम ये है कि स्थानीय प्रशासन बढ़ते प्रदूषण को लेकर कतई भी गंभीर नहीं है। हाल ही में सुप्रीम कोर्ट और एनजीटी ने दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते प्रदूषण पर ¨चता व्यक्त करते हुए राज्य सरकारों एवं ए
जागरण संवाददाता, फिरोजपुर झिरका :स्थानीय प्रशासन क्षेत्र में बढ़ते प्रदूषण को लेकर ¨चतित नहीं है। इसकी बानगी क्षेत्र में लंबे समय से देखने को भी मिल रही है। प्रशासन की अनदेखी के चलते क्षेत्र की आबोहवा पिछले कुछ वर्षों से बेहद ज्यादा प्रदूषित हुई है। आलम ये है कि स्थानीय प्रशासन बढ़ते प्रदूषण को लेकर कतई भी गंभीर नहीं है। हाल ही में सुप्रीम कोर्ट और एनजीटी ने दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते प्रदूषण पर ¨चता व्यक्त करते हुए राज्य सरकारों एवं एनसीआर से सटे जिलों को इस पर नियंत्रण करने से संबंधित आदेश जारी किए हैं। लेकिन जिला प्रशासन के लिए देश की सुप्रीम अदालत और नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) के आदेश भी मायने नहीं रखते।
बता दें कि दिल्ली-एनसीआर में पिछले कुछ सालों से प्रदूषण की मात्रा उम्मीद से ज्यादा बढ़ी है। कारण सरकार एवं जिला प्रशासन के अधिकारियों की घोर लापरवाही है। फिरोजपुर झिरका में भी प्रदूषण का दायरा बढ़ा है। इसकी रोकथाम के लिए प्रशासन गंभीर नही है।
सफाई कर्मचारियों को कौन समझाए : प्रदूषण फैलाने में पालिका प्रशासन के कर्मचारी भी पीछे नहीं हैं। दरअसल सुबह के समय कर्मचारी पहले तो झाडू लगाकर कूड़े के ढेर को इकट्ठा करते हैं और बाद में उसमें आग लगा देते हैं। जबकि नियम अनुसार उस कूड़े को उठाकर डं¨पग स्टेशन पर पहुंचाया जाता है। लेकिन ये कर्मचारी ऐसा नहीं करते। इन्हें यहां कोई समझाने वाला भी नहीं है। ये कर्मचारी कई सालों से ऐसा करते आ रहे हैं।
अरावली क्षेत्र में फेंका जा रहा है कूड़ा: धनी नगर पालिकाओं में शुमार पालिका प्रशासन के पास अपना कोई डं¨पग स्टेशन नहीं है। न ही इसे बनवाने की कोशिश पालिका प्रशासन द्वारा की गई। आलम ये है कि पालिका प्रशासन पूरे शहर का कूड़ा करकट अरावली की वादियों में फेंकता आ रहा है। इससे अरावली क्षेत्र में प्रदूषण का दायरा बढ़ता जा रहा है।
क्रेशर जोन से प्रदूषित हो रही है आबोहवा :
फिरोजपुर झिरका से लगे राजस्थान के क्षेत्र में बड़ी संख्या में क्रेशर जोन चल रहे हैं। ऐसे में यहां से उठने वाले धूल मिट्टी और धुएं के गुबार से एनसीआर क्षेत्र की आबोहवा प्रदूषित हो रही है। यहां से निकलने वाली प्रदूषित हवा क्षेत्र के लोगों के लिए बीमारी का सबब बनी हुई है।