पलड़ी रोड फिर से हुआ जर्जर, लोग परेशान
नूंह का पलड़ी रोड इन दिनों जर्जर अवस्था में तब्दील होता जा रहा है। जर्जर रोड की मरम्मत न होने से रोड की स्थिति बदहाल होती जा रही है। इस बारे में शहरवासियों ने विभाग के अधिकारियों को कई बार अवगत कराया, लेकिन इस ओर पूरी तरह से अनदेखी की। काफी समय पहले रोड की मरम्मत के लिए खानापूर्ति कर गड्ढे भरवाए गए, लेकिन अब स्थिति फिर से पहले जैसी बनी हुई है। यहां से गुजरने वाले लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वाहन चालक सहित राहगीर परेशा
जागरण संवाददाता, नूंह:
नूंह का पलड़ी रोड इन दिनों जर्जर अवस्था में तब्दील होता जा रहा है। जर्जर रोड की मरम्मत न होने से रोड की स्थिति बदहाल होती जा रही है। इस बारे में शहरवासियों ने विभाग के अधिकारियों को कई बार अवगत कराया, लेकिन इस ओर अधिकारियों का कोई ध्यान नहीं है। पूरी तरह से इसकी अनदेखी की जा रही है। काफी समय पहले रोड की मरम्मत के लिए खानापूर्ति कर गड्ढे भरवाए गए, लेकिन अब स्थिति फिर से पहले जैसी बनी हुई है। यहां से गुजरने वाले लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वाहन चालक सहित राहगीर परेशान हो रहे है।
शहरवासियों का का कहना है कि सड़क जगह-जगह से टूटी हुई है। कई जगह गड्ढे भी बने हुए है। इस रोड पर ग्रामीणों के साथ-साथ शहरवासियों का आना-जाना लगा रहता है। शहरवासी सुबह-शाम इस रोड पर सैर करने भी जाते है। ऐसे में जगह-जगह से टूटी सड़क उनके लिए परेशानी का सबब बन रही है। टूटी सड़क पर बच्चें-बुजुर्ग ठोकर लगकर चोटिल हो रहे हैं। दोपहिया वाहन चालक आए दिन जर्जर सड़क का शिकार हो रहे है। चोटिल होने के साथ-साथ आर्थिक नुकसान भी झेलना पड़ रहा है। रात को गुजरने वाले लोगों को भी दिक्कत उठानी पड़ रही है। पलड़ी रोड जर्जर अवस्था में तब्दील हुआ पड़ा है। यहां से गुजरने वाले लोगों को भारी दिक्कतों का समाना करना पड़ रहा है।
मनोज कुमार। जल्द से जल्द रोड पर मरम्मत काम शुरू किया जाए ताकि लोगों को और दिक्कत न उठानी पड़े। लंबे समय से इस ओर अनदेखी की जा रही है।
पवन कालरा। काफी समय पहले यहां मरम्मत का काम कराया गया था, लेकिन कामकाज में पूरी तरह से खानापूर्ति की गई। जिसके चलते रोड की स्थिति पहले जैसी बनी हुई है।
ज्ञानचंद आर्य।
टूटी सड़क पर बरसात का पानी जमा होने से रही सही सड़क भी जर्जर हो रही है। विभाग के अधिकारी मामले पर संज्ञान ले ताकि जर्जर रोड से लोगों को राहत मिल सके।
नंद किशोर बरसात के मौसम के बाद पलड़ी रोड पर मरम्मत का काम शुरू होगा। जर्जर रोड की सुध ली जाएगी। गड्ढों को भरवाया जाएगा।
अरशद, जेई, पीडब्ल्यूडी।