जेबीटी अध्यापिका के साथ दुष्कर्म
जागरण संवाददाता, नूंह : एक जेबीटी अध्यापिका के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। दुष्कर्म का आरोप
जागरण संवाददाता, नूंह : एक जेबीटी अध्यापिका के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। दुष्कर्म का आरोप पीड़िता के जीजा पर है। पीड़ित अध्यापिका ने इस संदर्भ में महिला थाना पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने आरोपित जीजा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। वहीं पुलिस मामले की आगामी कार्रवाई में जुटी हुई है।
जानकारी के अनुसार वारदात दो महीने पहले अप्रैल माह की है। सोनीपत की रहने वाली पीड़िता नूंह जिले के एक सरकारी स्कूल में जेबीटी अध्यापिका के पद पर है। दो माह पहले जेबीटी अध्यापिका की तबीयत खराब होने के चलते परिजनों ने उसके जीजा को डाक्टर को दिखाने व दवाई दिलवाने के लिए भेज दिया। इस दौरान जीजा ने कोल्ड ¨ड्रक में नशीला पदार्थ मिलाकर उसे पिला दिया। बेहोश होने के दौरान जीजा ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। साथ ही मोबाइल में वीडियो क्लिप बना ली।
शिकायत अनुसार इसके बाद जीजा ने फिर से दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। जीजा की गलत हरकतों को देखते पीड़िता ने 20 जून को महिला थाना नूंह में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपित जीजा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। जांच अधिकारी एएसआइ सरोज का कहना है कि पुलिस की मामले में आगामी कार्रवाई जारी है।