Move to Jagran APP

एक माह बाद भी नहीं हुई आरोपितों की गिरफतारी

गांव तेड़ में करीब एक माह पहले दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुराल पक्ष के लोगों ने विवाहिता की हत्या कर दी थी। मामले में मृतक महिला के पिता की शिकायत पर पुलिस ने ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मामला तो दर्ज कर लिया, लेकिन एक माह से अधिक समय बीत जाने के बाद भी पुलिस आरोपितों को गिरफ्तार नहीं कर पाई है..

By JagranEdited By: Published: Fri, 03 Aug 2018 06:24 PM (IST)Updated: Fri, 03 Aug 2018 06:24 PM (IST)
एक माह बाद भी नहीं हुई आरोपितों की गिरफतारी
एक माह बाद भी नहीं हुई आरोपितों की गिरफतारी

जागरण संवाददाता, पुन्हाना : गांव तेड़ में करीब एक माह पहले दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुराल पक्ष के लोगों ने विवाहिता की हत्या कर दी थी। मामले में मृतक महिला के पिता की शिकायत पर पुलिस ने ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मामला तो दर्ज कर लिया, लेकिन एक माह से अधिक समय बीत जाने के बाद भी पुलिस आरोपितों को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। पीड़ित परिवार ने पुलिस कप्तान नाजनीन भसीन से गुहार लगाते हुए आरोपितों को जल्द ही गिरफ्तार करने की मांग की है।

loksabha election banner

पुन्हाना के गांव खेडला-पुन्हाना निवासी इस्लाम उर्फ पप्पू निवासी खेडला-पुन्हाना ने बताया कि उसने अपनी पुत्री फातमा की शादी एक वर्ष पहले तेड़ गांव के नसीम पुत्र हसन के साथ की थी। फातमा के ससुराल पक्ष के लोग शादी में दिए गए दहेज से खुश नहीं थे और शादी के बाद से ही गाड़ी की मांग करते आ रहे थे। जिसको लेकर उसके साथ कई बार मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया था। इसके बाद ससुराल पक्ष के लोग पंचायत कर फातमा को वापस अपने गांव ले गए। 23 जून को फातमा के पति नसीम, ससुर हसन, सास सायरा सहित रूमा, शहनाज व खालिद ने मिलकर फातमा को बुरी तरह से मारने पीटने के बाद जहर खिला दिया जिसके बाद फातमा की मौत हो गई। मामले में डीएसपी सुखबीर ¨सह ने भी जांच की। जांच में मामला सच्चा पाया गया और डीएसपी द्वारा मामले में आरोपितों की गिरफ्तारी की सिफारिश की गई थी, लेकिन इसके बाद भी आरोपित गांव में खुलेआम घूम रहे हैं। मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है। आरोपितों की गिरफ्तारी के पूरे प्रयास किए जा रहे हैं। उम्मीद है कि जल्द ही सभी आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विरेंद्र ¨सह, पिनगवां थाना प्रभारी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.