सामूहिक दुष्कर्म के केस में पीओ घोषित एक आरोपित गिरफ्तार
सामूहिक दुष्कर्म मामले में फरार चल रहा एक आरोपित पुलिस के हत्थे चढ़ गया । दूसरे आरोपित की पुलिस तलाश कर रही है..
जागरण संवाददाता, नूंह : सामूहिक दुष्कर्म मामले में फरार चल रहा एक आरोपित पुलिस के हत्थे चढ़ गया। आरोपित पीओ चल रहा था। जिसे बृहस्पतिवार सुबह साढ़े आठ बजे पुलिस ने सूचना पर नूंह बस अड्डे से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपित को नूंह कोर्ट में पेश किया। इसके बाद उसे भौंडसी जेल भेज दिया।
मामला वर्ष 2017 का है। दो आरोपितों ने गाव की लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। पीड़ित परिवार की शिकायत पर पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज किया। वारदात के बाद दोनों आरोपित फरार हो गए। पुलिस आरोपितों को गिरफ्तार करने के लिए उनके ठिकानों पर पहुंची, लेकिन आरोपितों का पता नहीं लगा। आरोपितों के फरार होने पर अदालत ने दोनों को पीओ घोषित कर दिया। बृहस्पतिवार को मामले के एक आरोपित को पुलिस ने बस अड्डे से धर दबोचा। आरोपित को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश तक जेल भेज दिया। आरोपित के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज है। इस मामले में एक अन्य आरोपित फिलहाल पुलिस गिरफ्त से बाहर है। दूसरे आरोपित की तलाश जारी है।
एसआइ विजयपाल, जाच अधिकारी।