बाइकाडंडा से गोमांस बरामद, दो गिरफ्तार
रोजकामेव थाना क्षेत्र के बाइकाडंडा गांव से पुलिस ने 20 किलोग गोमांस बरामद किया। पुलिस ने मामले से जुड़े दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। वहीं आगामी कार्रवाई करते हुए आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया..
जागरण संवाददाता, नूंह : रोजकामेव थाना क्षेत्र के बाइकाडंडा गांव से पुलिस ने 20 किलो गोमांस बरामद किया। पुलिस ने मामले से जुड़े दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। वहीं आगामी कार्रवाई करते हुए आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस मामले से जुड़े अन्य आरोपितों को पता लगा रही है। पकड़े गए दो आरोपितों को मंगलवार नूंह कोर्ट में पेश किया। जहां से आरोपितों को भौंडसी जेल भेज दिया।
जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह 11 बजे रोजकामेव थाना पुलिस को सूचना मिली कि बाइकाडंडा गांव में कुछ लोग गोकशी को अंजाम दे रहे है। सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को देख कई आरोपितों भागने में कामयाब रहे। जबकि दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस द्वारा पकड़े गए दो आरोपितों की पहचान जोरमल व जुनैद गांव बाइकका डंडा के रूप में हुई है। वहीं पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मामले से जुड़े हकीम उर्फ फौजी गांव पाटुका, वकील, जुनैद गांव बाइकाडंडा, रमजान गांव रोजकामेव, जकरिया, आसू गांव रोजकामेव, यूनुस व जोरमल गांव बाइकाडंडा के खिलाफ सोमवार को मुकदमा दर्ज कर लिया। थाना प्रभारी ओमबीर ने कहा कि मामले में आठ आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज किया, जिनमें से दो को जेल भेज दिया गया। अन्य आरोपितों की तलाश जारी है।