गाड़ी पेड़ से टकराई, युवक की मौत
खंड के गांव हवननगर के पास एक शिफ्ट डिजायर गाड़ी पेड़ से टकरा गई। इस दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई, वहीं तीन अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गाडी नंबर एचआर 55 एक्स 5692 बड़कली से पिनगवां की ओर जा रही थी। जैसे ही गाड़ी गांव हवननगर के नजदीक पहुंची तो चालक का संतुलन बिगड़ गया। इस दौरान गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क की पटरी पर लगे पेड़ों से टकरा गई। गाड़ी की गति इतनी ज्यादा थी कि पेड़ से टकराते गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। आसपास के लोगों और
जागरण संवाददाता, नगीना:
खंड के गांव हवननगर के पास एक स्विफ्ट डिजायर गाड़ी पेड़ से टकरा गई। इस दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई, वहीं तीन अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गाडी नंबर एचआर 55 एक्स 5692 बड़कली से पिनगवां की ओर जा रही थी। जैसे ही गाड़ी गांव हवननगर के नजदीक पहुंची तो चालक का संतुलन बिगड़ गया। इस दौरान गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क की पटरी पर लगे पेड़ों से टकरा गई। गाड़ी की गति इतनी ज्यादा थी कि पेड़ से टकराते ही गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। आसपास के लोगों और राहगीरों की मदद से गाड़ी से बड़ी मुश्किल से घायलों को निकाला गया। दुर्घटना में घायल हुए चारों लोगों को मांडीखेड़ा सामान्य अस्पताल ले जाया गया। जहां पर एक युवक नसीम पुत्र याकूब को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद अन्य तीन लोगों को नूंह के मेडिकल कॉलेज में रेफर कर दिया गया। अभी पुलिस घायलों की जानकारी जुटा रही है। शाम को हुए हादसे में एक युवक की मौत हुई है। इसकी पहचान नसीम पुत्र याकूब के रूप में हुई है। पुलिस अन्य घायलों की जानकारी जुटा रही है। वहीं मामले की आगामी जांच की जा रही है।
-एएसआइ सुंदर ¨सह, थाना नगीना।