पेड़ से लटका मिला महिला का शव
शहर के तिजारा रोड स्थित पहाड़ की तलहटी पर मंगलवार सुबह 55 वर्षीय महिला का शव मिलने पेड़ से लटका मिला। स्वजन का आरोप है कि महिला की हत्या कर उसे फांसी के फंदे पर लटकाया गया है। महिला की पहचान गांव ग्यासनियाबास निवासी रहीसन के रूप में हुई। पुलिस ने शिकायत पर छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।
संवाद सहयोगी, फिरोजपुर झिरका: शहर के तिजारा रोड स्थित पहाड़ की तलहटी पर मंगलवार सुबह 55 वर्षीय महिला का शव मिलने पेड़ से लटका मिला। स्वजन का आरोप है कि महिला की हत्या कर उसे फांसी के फंदे पर लटकाया गया है। महिला की पहचान गांव ग्यासनियाबास निवासी रहीसन के रूप में हुई। पुलिस ने शिकायत पर छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।
गांव ग्यासनियाबास निवासी ईशा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि मंगलवार की सुबह जब वह सोकर उठे तो उन्होंने देखा कि उनकी पत्नी रहीसन घर पर मौजूद नहीं है। वह खोजबीन कर रहे थे तभी उन्हें सूचना मिली की पहाड़ की तलहटी पर एक महिला का शव पेड़ से लटका हुआ है। जानकारी मिलने के बाद वहां पहुंचे और देखा तो शव उनकी पत्नी का था। पति ने पुलिस को सूचना दी तो फिरोजपुर झिरका थाने की पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची। फारेंसिक जांच कराने के बाद पोस्टमार्टम करा शव पति को पुलिस ने सौंप दिया। पति ने छह लोगों पर पत्नी की हत्या करने का शक जताया है।
पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर आकर शव को कब्जा पुलिस लेने कि कार्रवाई जैसे ही शुरू की तो स्वजन ने पुलिस को ऐसा करने से रोक दिया। स्वजन की मांग थी कि पुलिस फारेंसिक लैब की टीम बुलाकर महिला की मौत की उचित जांच और सही तरीके से मेडिकल परीक्षण करवाया जाए, जिससे कि यह साबित हो सके कि उनकी महिला की हत्या किसने की है। उधर महिला का शव मिलने की सूचना पाकर डीएसपी सतीश वत्स व थाना प्रबंधक अरविद कुमार, सिटी चौकी प्रभारी जितेंद्र कुमार सहित नायब तहसीलदार अशोक कुमार ने वारदात स्थल का दौरा किया और परिजनों को उचित कार्रवाई का भरोसा दिया। समाचार लिखे जाने तक एफएसएल की टीम वारदात के स्थल पर साक्ष्य जुटाने में लगी नजर आई।